विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनप्रीत सिंह हत्या मामले में आया नया मोड़, देखिए क्या है इसका राजनीतिक कनेक्शन

By Madhukar KumarEdited By:
Published: Thu, 09 Jun 2022 07:54 AM (IST)

Manprit Singh Murder मनप्रीत सिंह की मां सोनी कौर ने बताया उनके घर की रेकी दोपहर से ही की जा ...और पढ़ें

Manprit Singh Murder: मनप्रीत सिंह हत्या मामले में आया नया मोड़।
Manprit Singh Murder: मनप्रीत सिंह हत्या मामले में आया नया मोड़।

जमशेदपुर, जासं। मनप्रीत सिंह के भाई का आरोप है कि हत्या में सेवानिवृत पुलिसकर्मी कालिका सिंह के पुत्र राहुल सिंह और अक्षय सिंह समेत गौरव गुप्ता, पूरन सिंह और नवीन सिंह की संलिप्तता है। कालिका सिंह पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री के अंगरक्षक भी रह चुके है। राहुल सिंह रंगदारी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत अन्य मामले में जेल जा चुका है। कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश के बलिया में भी आर्म्स के साथ पकड़ा गया था। गौरव गुप्ता भालूबासा निवासी गैस एजेंसी के संचालक राहुल गुप्ता का पुत्र है।

गैस एजेंसी के मालिक के घर पर फायरिंग मामले में जेल जा चुका था मनप्रीत

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भालूबासा में गैस एजेंसी के मालिक राहुल गुप्ता के घर पर 20 जुलाई 2021 में फायरिंग की घटना हुई थी इस मामले में सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने मनप्रीत सिंह गिरफ्तार किया था। छह माह तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद उसे विगत जनवरी में जमानत मिली थी। इसके बाद से वह पंजाब में रह रहा था। वहीं गुरुनानक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। अदालत में उसकी पेशी होनी थी इस कारण वह जमशेदपुर आया था।

दोपहर से ही की जा रही थी घर की रेकी

मनप्रीत सिंह की मां सोनी कौर ने बताया उनके घर की रेकी दोपहर से ही की जा रही थी जिसकी गतिविधि सीसीटीवी में कैद है। बताया 5.30 बजे राहुल सिंह, अक्षय सिंह, गौरव गुप्ता समेत कई लोग घर पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के प्रयास किए गए। इसके बाद फायरिंग की गई। धमकी देते हुए भाग निकले। 10 मिनट के बाद वापस आ गए और घर में घुसकर बेटे की गोल मारकर हत्या कर दी। ऐसा कहा जा रहा है कि आपसी रंजिश की वजह से मनप्रीत सिंह की हत्या की गई है, जिसके लिए अब पुलिस जांच कर रही है,