Move to Jagran APP

नेवादा डॉल्बी बने एंग्लो इंडियन एसोसिएशन की जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष Jamshedpur News

ऑल इंडिया एंग्लो इंडियन एसोसिएशन जमशेदपुर ब्रांच की वार्षिक आमसभा में नेवादा डॉल्बी को अध्यक्ष चुना गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 05:24 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 05:24 PM (IST)
नेवादा डॉल्बी बने एंग्लो इंडियन एसोसिएशन की जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष Jamshedpur News
नेवादा डॉल्बी बने एंग्लो इंडियन एसोसिएशन की जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष Jamshedpur News
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  ऑल इंडिया एंग्लो इंडियन एसोसिएशन जमशेदपुर ब्रांच की वार्षिक आमसभा का आयोजन गोलमुरी स्थित सेंट जोसेफ वेलफेयर सेंटर में किया गया। इसमें 125 सदस्य उपस्थित हुए। आमसभा में जमशेदपुर ब्रांच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ग्लेन गैल्सटन उपस्थित रहे। कार्यकारिणी चुनाव में निर्वाचन पदाधिकारी की भूमिका रणधीर अल्बर्ट्स व बेलिंडा स्नेड ने निभाई। इसमें अध्यक्ष पद पर  नेवादा डॉल्बी चुने गए जबकि तीन उपाध्यक्ष व दस कमेटी मेंबर निर्वाचित हुए। धन्यवाद ज्ञापन एस्टेस स्नेड ने किया। 

loksabha election banner

2019-20 के लिए गठित कार्यकारिणी

  • अध्यक्ष : नेवादा डॉल्बी।
  • उपाध्यक्ष : यूस्टेस स्नेड, गार्विन वाटर्स, क्रेग रोजारियो।
  • कमेटी मेंबर : मेरियन एक्का, ग्लोरिया प्रबाल, डोनाल्ड पीटर्स, मार्विन मोस, पैट्रिशिया बोसेन, रितेश अल्बट्र्स, वेंडी रीड, इवेलिन थॉमस, ग्रेनविल पीटर्स, गॉडविन मैक्गी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.