Move to Jagran APP

रांची को हरा ओडिशा बना हॉकी का बादशाह

ओडिशा स्पो‌र्ट्स हॉस्टल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवल टाटा हॉकी कप के फाइनल मुकाबले में सेल रांची को 4-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया।

By Edited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 10:00 AM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 10:00 AM (IST)
रांची को हरा ओडिशा बना हॉकी का बादशाह
रांची को हरा ओडिशा बना हॉकी का बादशाह

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ओडिशा स्पो‌र्ट्स हॉस्टल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाटा ट्रस्ट के तत्वावधान में नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ग्राउंड में रविवार को खेले गए नवल टाटा हॉकी कप के फाइनल मुकाबले में सेल रांची को 4-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। साई रांची ने आक्रामक शुरुआत की और नौवें मिनट में सुनेश महतो ने गोल दाग दिया। लेकिन अभी वह इस गोल का जश्न ठीक से मना भी नहीं पाया था कि ओडिशा के सुभाष ने 14वें मिनट में गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।

loksabha election banner

गोल खाकर बौखलाई सेल रांची की सेना ने जवाबी हमला किया और 19वें मिनट में जोसेफ ने गोल दाग अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद ओडिशा स्पो‌र्ट्स हॉस्टल के जांबाजों ने जबरदस्त वापसी की और 45वें मिनट में पी लकड़ा, 49वें मिनट में अमनदीप लकड़ा व 59वें मिनट में सुभाष बारला ने गोल दाग खिताब को अपने कब्जे में कर लिया। ओडिशा स्पो‌र्ट्स हॉस्टल के सुभाष बारला को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में एनटीएचए ए को सेल रांची को 6-0 से पराजित किया। सेल रांची की ओर से विकास लकड़ा ने 12वें मिनट में, जेपी पटेल ने 14वें मिनट में, राजकुमार मिंज ने 29वें मिनट में, अनमोल एक्का ने 51वें मिनट में, टीएच किंग्सन ने 52वें मिनट में व जेपी पटेल ने 53वें मिनट में गोल किए। जेपी पटेल को टूर्नामेंट का बेस्ट स्कोरर घोषित किया गया, वहीं लडुरा हारा पूर्ति को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का सम्मान मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.