Move to Jagran APP

नारकोटिक्स विभाग ने 330 किलो गांजा के साथ जमशेदपुर के परसूडीह से एक को पकड़ा, ओडिशा से आदित्यपुर जा रहा था गांजा

गांजा को पिकअप वैन में ट्रंक के अंदर छुपा कर ले जाया जा रहा था। वैन में घरेलू सामान और फ्रीज समेत अन्य सामान लदे हुए थे जिसकी आड़ में पुलिस को चकमा देने को गांजा ट्रंक के भीतर रख कर के जाया जा रहा था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 07:50 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 07:50 AM (IST)
नारकोटिक्स विभाग ने 330 किलो गांजा के साथ जमशेदपुर के परसूडीह से एक को पकड़ा, ओडिशा से आदित्यपुर जा रहा था गांजा
साकची में 70 लाख का गांजा बरामद किया गया था।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र करनडीह चौक पर नारकोटिक्स विभाग ने गोपनीय सूचना पर पिकअप से 330 किलो गांजा जब्त किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। गांजा ओडिशा से जमशेदपुर होते हुए आदित्यपुर की ओर ले जा रहा था। जब्त गांजा की कीमत 70 लाख रुपए है।

loksabha election banner

गांजा को पिकअप वैन में ट्रंक के अंदर छुपा कर ले जाया जा रहा था। वैन में घरेलू सामान और फ्रीज समेत अन्य सामान लदे हुए थे जिसकी आड़ में पुलिस को चकमा देने को गांजा ट्रंक के भीतर रख कर के जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपित गम्हरिया का निवासी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही हैं। इससे पहले साकची में 70 लाख का गांजा बरामद किया गया था। दो लोग पकड़े गए थे।

सोनारी में नाली विवाद को लेकर पड़ोसियों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल

सोनारी थाना क्षेत्र न्यू रुपनगर में नाली विवाद को लेकर पड़ोसी के साथ हुए झड़प में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए जिसमें एक महिला भी शामिल है। घायलों में निर्मला देवी, जनार्दन प्रसाद और नीतीश कुमार शामिल है। घायलों को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। निर्मला देवी ने बताया कि बस्ती के सड़क किनारे से गंदा पानी जाने के लिए नाली बनाया गया है जो पूरे बस्ती का गंदा पानी उस नाली के माध्यम से ड्रेन में जाता है, लेकिन कुछ दिन पहले पड़ोस में दुर्गा साह नामक व्यक्ति द्वारा फ्लैट का निर्माण कराने के बाद से नाली बंद करने का प्रयास किया गया जिसको लेकर अक्सर विवाद हो रहा था। इसको लेकर आज एक बार फिर दुर्गा साह ढलाई करवा कर नाली और ड्रेन को बंद करने लगा जिसका विरोध करने पर दुर्गा साह उसके बेटे उपेंद्र, जगत और परिवार के अन्य सदस्यों ने हेलमेट और पत्थर से हमला कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.