Move to Jagran APP

धनतेरस पर मुस्लिमों ने भी की खरीदारी: आफर ने लुभाया

मुस्लिम महिलाओं ने स्कूटी, बर्तन, गहने आदि की खरीद की तो वहीं पुरुषों ने दोपहिया वाहन और अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान खरीदा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 11:56 AM (IST)
धनतेरस पर मुस्लिमों ने भी की खरीदारी: आफर ने लुभाया

जमशेदपुरजासं।   धनतेरस के पावन मौके पर खरीदारी के मामले में मुस्लिम भी पीछे नहीं रहे। मुस्लिमों ने साकची, बिष्टुपुर और जुगसलाई में जमकर खरीदारी की। मुस्लिम महिलाओं ने स्कूटी, बर्तन, गहने आदि की खरीद की तो वहीं पुरुषों ने दोपहिया वाहन और अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान खरीदा। 

loksabha election banner

ऑफर ने लुभाया

मुस्लिमों ने ये खरीद किसी धार्मिक आस्था की वजह से नहीं बल्कि आफर के लिए की। धतकीडीह की निशा खातून ने साकची से खूब बर्तन खरीदे हैं। उनका कहना है कि वो हर साल धनतेरस का इंतेजार करती हैं। धनतेरस पर खूब आफर होते हैं। बर्तन सस्ते मिलते हैं।

ऑफर का लिया फायदा

जाकिर नगर की निशी ने इस धनतेरस पर एक स्कूटी खरीदी है। वो बताती हैं कि उन्होंने स्कूटी खरीदने का प्लान जनवरी में ही बनाया था। लेकिन, जब पति से इसके बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि अभी इंतजार करो। धनतेरस पर बढिय़ा आफर आएगा। तब खरीदना। इसीलिए वो रुक गईं और अब स्कूटी खरीदी है। इस पर आफर के तौर पर जीरो डाउन पेमेंट, जीरो प्रोसेसिंग फीस है। इसके अलावा, गिफ्ट के तौर पर एक ब्रांडेड हेलमेट और एक कुकर मिला है।

इमरान ने खरीदी एलइडी

आजाद बस्ती के इमरान ने धनतेरस पर एलईडी खरीदी है। इमरान बताते हैं कि उनकी एलईडी टीवी जुलाई में ही टूट गई थी। तभी नई एलईडी खरीदने का मन बनाया था। लेकिन, मां ने समझाया कि बेटा अभी मत लो। धनतेरस में लेना तो आफर भी मिलेगा। अब एलईडी खरीदी है तो गिफ्ट के तौर पर बिजली से चलने वाला एक राइस कुकर मिला है। जुगसलाई के मो. असलम ने बाइक खरीदी है। उन्हें भी बढिय़ा गिफ्ट मिला है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.