पत्नी से छेड़खानी पर मामा की पीट-पीटकर हत्या
जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला थाना के वार्ड नंबर तीन गुटुसाईं में मंगलवार देर रात
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सरायकेला थाना क्षेत्र के वार्ड 3 के गुटुसाईं में मंगलवार देर रात पत्नी से छेड़खानी से नाराज भांजे ने अपने मामा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। भांजा मंगल सरदार व उसके दोस्त अजय सरदार को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
बताया गया कि मंगल सरदार मंगलवार रात रथ मेला देखने बाजार गया था। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर मामा शंभू सरदार मोबाइल चार्ज करने के बहाने घर में घुस आया। मंगल सरदार की पत्नी से छेड़छाड़ करने लगा। पत्नी के शोर मचाने पर ससुर रमेश सरदार जग गए। इस बीच मंगल सरदार और उसका दोस्त अजय सरदार भी घर पहुंच गए। दोनों ने शंभू सरदार से घर आने का कारण पूछा। दोनों में मारपीट होने लगी। मंगल और अजय ने शंभू सरदार की जमकर धुनाई कर दी। फिर रात दो बजे उसे घसीटते हुए उसके घर के बाहर छोड़कर चले गए। मृतक के बड़े भाई अनिल सरदार ने बताया कि शंभू की मौत हो चुकी थी। नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी की सूचना पर सुबह 7 बजे पुलिस पहुंची। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी आरबी ¨सह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के बड़े भाई अनिल सरदार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मृतक बदचलन था। प्रथम दृष्टया जांच में छेड़छाड़ की बात सामने आई है। अवैध संबंध होने के मामले की जांच की जा रही है।
---
शंभू पहले भी कर
चुका था छेड़खानी
उधर, मंगल सरदार ने बताया कि शंभू सरदार पहले भी तीन बार पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर चुका था। कई बार समझाया गया। हर बार उसने आगे ऐसी गलती नहीं करने की बात कही। मंगलवार रात वह पुन: छेड़छाड़ कर रहा था। पूछने पर वह मारपीट करने लगा। इस पर रस्सी से बांध कर उसकी पिटाई की गई। जब उसे घर के बाहर छोड़ा गया वह जिंदा था। मृतक शंभू सरदार की पत्नी का चार साल पहले निधन हो गया था। वह अकेले रहता था। कोई बाल-बच्चा नहीं है।