Move to Jagran APP

पेड़ काटने से राेका तो उठाया खौफनाक कदम, मारकर डैम पर फेंका

murder in galudih. घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या को धारदार हथियार से वार कर अंजाम दिया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 02:31 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 02:31 PM (IST)
पेड़ काटने से राेका तो उठाया खौफनाक कदम, मारकर डैम पर फेंका
पेड़ काटने से राेका तो उठाया खौफनाक कदम, मारकर डैम पर फेंका

गालूडीह(पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या को धारदार हथियार से वार कर अंजाम दिया गया। हत्या को अंजाम देकर हत्यारे आराम में चलते बने। आशंका जताई गई है कि पेड़ काटने के विवाद में हत्या कर दी गई।

loksabha election banner

जिस व्यक्ति की हत्या की गई वे गालूडीह थाना इलाके बगलगोरा गांव के रहनेवाले थे। गांव के बुद्धेश्वर मुर्मू गाय चराने सोमवार को कोदोरनाला गए थे। देर शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात करीब दो बजे उनकी लाश गरुरबासा गांव में चेक डैम के पास मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

गए थे गाय चराने

मृतक बुद्धेश्वर मुर्मू ।

मृतक बुद्धेश्वर मुर्मू की पत्नी सिंधु महतो, पुत्र सपन महतो और पुत्रवधू आशा महतो ने बताया कि गरूरबासा गांव में उन लोगों की जमीन है। उसपर पेड़ लगाए गए हैं। पेड़ की देखरेख के लिए बुद्रधेश्वर महतो रोजाना जाते थे। साथ में गाय को भी ले जाते थे। गाय भी चर लेती थी और पेड़ की रखवाली भी हो जाती थी। परिजनों ने आशंका जताई कि कई लोग वहां पेड़ की कटाई करते थे। हो सकता है इस मुद्दे को लेकर किसी से झगड़ा हुआ हो और उसकी व्यक्ति ने उनकी हत्या कर दी।

जमीन विवाद का शक

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और जांच-पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी ने भी आशंका जताई कि पेड़ कटाई को लेकर विवाद में बुद्धेश्वर की हत्या कर दी गई हो। उन्होंने जमीन विवाद की भी आशंका जताई। मृतक के सिर पर और अन्य उपरी हिस्‍से में चोट के निशान है। धारदार हथियार से भी वार किए गए है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.