Move to Jagran APP

हत्या आरोपित पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर जानीगोड़ा निवासी राजेंद्र उर्फ राजन शर्मा की हत्या पड़ोसी राहुल सुरीन और उसके पिता राम सुरीन ने ईंट और बेसबाल से प्रहार कर गुरुवार रात कर दी थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 07:10 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 01:43 AM (IST)
हत्या आरोपित पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर जानीगोड़ा निवासी राजेंद्र उर्फ राजन शर्मा की हत्या पड़ोसी राहुल सुरीन और उसके पिता राम सुरीन ने ईंट और बेसबाल से प्रहार कर गुरुवार रात कर दी थी। हत्या के कुछ घंटे बाद ही शुक्रवार तड़के पुलिस ने हत्या के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी विधि व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन ने पत्रकार वार्ता में दी। बताया हत्या में प्रयुक्त बेसबाल और ईट-पत्थर को पुलिस ने जब्त किया गया हैं। मृतक स्कूली वैन चलाता था। उसकी पत्नी टेलरिग का काम करती है। लाकडाउन के बाद स्कूली बंद रहने के कारण वैन नहीं चल रहा था। किसी तरह भरण-पोषण चल रहा था।

loksabha election banner

घटना की रात जानीगोड़ा निवासी राम सुरीन व उसके पुत्र राहुल सुरीन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों नशे में थे। हो-हल्ला होने के कारण राजन शर्मा उर्फ राजेंद्र ने उनके घर जाकर समझाने बुझाने का प्रयास किया। शांत रहने को कहा। मध्यस्थता की। इसके बाद लौटने लगे। पिता-पुत्र लड़ाई छोड़ राजन शर्मा से ही उलझ बैठे। पहले ईंट-पत्थर से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। बेसबाल से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिससे घटनास्थल पर राजन लहूलुहान हो गए। स्वजन व स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने राम सुरीन और उसके पुत्र राहुल सुरीन को गिरफ्तार कर लिया। कोरोना जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.