रसोई घर में जब खाना बना रही तब की गई शकुंतला की हत्या
बालीगुमा के ग्रीन सिटी में शनिवार दोपहर में जब ए शकुंतला की हत्या
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बालीगुमा के ग्रीन सिटी में शनिवार दोपहर में जब ए शकुंतला की हत्या हुई, उस समय वह रसोई घर में खाना बना रही थी। पुलिस जांच में पता चला कि गैस चूल्हे पर चावल और सब्जी चढ़ा हुआ था। हत्या करने वालों ने पीछे से उनके सिर पर ठोस वस्तु से प्रहार किया, जिससे वह चित होकर जमीन पर गिर गई। सिर फट गया इसके बाद चाकू से गला रेत हत्या कर दी।
नजदीकी आगंतुक होने पर ही दरवाजा खोलती थी
फ्लैट के लोगों ने बताया कि चलने-फिरने से लाचार ए.शकुंतला को जानने वाले फ्लैट के लोगों ने बताया कि वह कोई नजदीकी रिश्तेदार आता था तभी वह दरवाजा खोलती थी। स्वाभाविक है कि हत्या में जो भी शामिल रहा होगा वह उनका परिचित ही रहा होगा तभी ए. शकुंतला ने दरवाजा खोला।
सिर्फ शरीर के जेवरात ही ले गए
शकुंतला की हत्या करने वाले उसकी शरीर में जो जेवरात थे उसे ही ले गए। पुलिस ने हत्या के बाद घर की अलमारी को खुलवाया इसमे सारे गहने और रुपये सुरक्षित मिले। घर के किसी सामान को हाथ नही लगाया गया है।
बड़े भाई के दोनों बेटे का आचरण सही नहीं
शकुंतला की बड़ी बेटी सावित्री ने बताया कि उनके भाई बडे़ भाई ए. नागेश्वर नायडू सेल्स टैक्स विभाग में प्रैक्टिस करते थे। बड़े भाई के बेटों का आचरण शुरु से अच्छा नहीं था। नशे के आदी है। बड़े भाई का निधन एक वर्ष पहले हो गया। बेटों के कारण ही भाभी राजलक्ष्मी ने सुसाइड का प्रयास किया था। पुत्रों के टार्चर के कारण ही भाभी दो माह से हैदराबाद में रह रही है। बड़े भाई का घर मानगो सहारा सिटी, बिरसानगर जोन संख्या एक, गोविंदपुर के घोड़ाबांधा में घर था। सभी बिक गए। भतीजों का गलत लड़कों से दोस्ती है। हमारे घर पर हमेशा भतीजों के साथ संदीप और तेजपाल आते थे।
भतीजों ने ही मां की होगी हत्या : रमण नायडू
ए . शकुंतला के छोटे पुत्र सोनारी शिवगंगा आपार्टमेंट निवासी रमण नायडू ने बताया कि मां की हत्या में मेरे भतीजों की संलिप्तता है। भतीजे कुछ काम नही करते है। कई बार हमने नौकरी भी लगाया, लेकिन काम नही किया बिना काम के ऐशो-आराम की जिदंगी जीना की ख्वाहिश है। रमण नायडू की आदित्यपुर फेज सात में निर्माण इंजीनिय¨रग वर्क्स है। पेब्को से भी जुडे़ हुए है।
खोजबीन होने पर भतीजों ने कहा ट्रेन पर हैं
खोजबीन होने पर भतीजों ने रिश्तेदारों को बताया कि दोनों ट्रेन पर है इसके बाद फोन भी डिसकनेक्ट हो गया।
सीसीटीवी खंगाला पुलिस ने, देखी गई एक काले रंग की कार
घटना के बाद तकनीकि सेल और पुलिस अधिकारियों फ्लैट से कुछ दूरी पर एक डुप्लेक्स में लगी सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला इसमें एक काले रंग की कार को ए. शकुंतला की फ्लैट की ओर जाते देखा गया। पुलिस आस-पास क्षेत्र में लगी और भी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
मौसी को भी धमकाया था हर्षित नायडू ने
हर्षित नायडू और निखिल नायडू ने परसुडीह सोपोडेरा में रहने वाली अपनी मौसी को उनकी मां को घर में रखे जाने के कारण धमकाया था। दोनों के खिलाफ मौसी के पुत्र ने परसुडीह में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस जांच कर रही है जल्द पता चल जाएगा : डीएसपी
पटमदा डीएसपी विजय महतो ने बताया कि परिवार वालों ने बताया कि पारिवारिक विवाद में हत्या की गई है। वृद्धा के पोतों पर हत्या का संदेह व्यक्त किया जा रहा है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले की तह तक पुलिस पहुंचेगी।