Move to Jagran APP

नोटबदली देशहित का फैसला : मुंडा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : आज से एक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 व 1000 रुपये के

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Nov 2017 08:28 PM (IST)Updated: Wed, 08 Nov 2017 08:28 PM (IST)
नोटबदली देशहित का फैसला : मुंडा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :

loksabha election banner

आज से एक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 व 1000 रुपये के नोट बंद करने का जो फैसला लिया था, वह देशहित में था। कुछ फैसले दूरगामी परिणाम के होते हैं, जिसमें यह भी एक था।

ये बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहीं। नोटबदली की पहली वर्षगांठ पर भाजपा द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुंडा ने कहा कि इसके लागू होने के बाद देश में आर्थिक शुचिता आई, तो दुनियाभर में भारत की साख भी मजबूत हुई है। यूपीए के शासनकाल में देश की साख काफी गिर गई थी। भाजपा सरकार भविष्य में भी इस तरह के फैसले लेती रहेगी। साकची स्थित एक होटल में हुए संवाददाता सम्मेलन में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला महासचिव अनिल मोदी व जिला प्रभारी सह धनबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

-------

चैंबर भवन में मना कालाधन विरोधी दिवस

नोटबदली की पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने इसे कालाधन विरोधी दिवस के रूप में मनाया। भाजपा की जमशेदपुर महानगर इकाई द्वारा बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए। अपने संबोधन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर सासद विद्युत वरण महतो ने कहा कि नोटबंदी से नक्सली घटनाओं के साथ ही कश्मीर में पत्थरबाजी की राष्ट्रविरोधी घटनाओं में भारी कमी आई। अलगाववादी ताकतों की रीढ़ टूटी है। इन्हें संरक्षण और सहयोग देने वाली पार्टिया नोटबदली को नुकसानदेह और विफल बता रही हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि नोटबदली से बड़े-बड़े गोरखधंधों का खुलासा हुआ है। एक ही नाम-पते पर चल रही सैकड़ों कंपनियों का खुलासा हुआ। नोटबंदी काले कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक था। भाजपा के जिला प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने नोटबदली को असंगठित मजदूरों के हित में बताया। इससे श्रमिकों को स्वच्छ और व्यवस्थित रोजगार मुहैया हुआ, तो उन्हें सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं भी मिलनी शुरू हो गई हैं। कामगारों के भविष्य निधि व इएसआइसी के नामाकन में वृद्धि हुई। वेतन सीधे बैंक खातों में मिलने लगा, जिससे श्रमिकों का शोषण कम हुआ और बिचौलियों के धंधे ठप पड़ गए।

-------

ये रहे उपस्थित

सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक भालोटिया, टैक्स बार एसोसिएशन के चेयरमैन मुरलीधर केडिया, यूपी संघ के अध्यक्ष अखिलेश दुबे, नेपाली सेवा समिति के अध्यक्ष छविराज दहल, थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष कमल जैन, चैंबर के उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. रजनी सोडेरा, कुलविंदर सिंह पन्नू,आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.