अमृतसर हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जाति मोर्चा के मानगो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साव के नेतृत्व में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन मानगो में किया गया।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जाति मोर्चा के मानगो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साव के नेतृत्व में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन मानगो में किया गया। भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल जायसवाल की उपस्थिति में विजयादशमी दशहरा के अवसर पर रावण दहन के दौरान अमृतसर में घटित ट्रेन हादसे में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। मोर्चा ने हादसे में मृत्यु प्राप्त लोगों को दीप जलाकर भावपूर्ण श्रद्धाजलि अर्पित की तथा दो मिनट मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शाति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में मुख्य रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल जायसवाल, उपाध्यक्ष विकाश साहनी, महामंत्री राजेश्वर साहू, मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश साव, संतोष चौहान, छोटेलाल सिंह, संजय सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साव, महामंत्री जय प्रकाश निराला, मंत्री मनोज प्रसाद, बंटी गुप्ता, दीपक पोद्दार, विकास शर्मा, विजय पाल, रोशन गुप्ता, मनोज गुप्ता उपस्थित थे।
--
मृतकों के परिजनों को दस लाख देने की मांग
जासं, जमशेदपुर : अमृतसर में रेल हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को दस लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री व पंजाब के मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र सोमवार को उपायुक्त को सौंपा गया। यह मांग पत्र सीजीपीसी के चेयरमैन शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा। इसमें घटना की जांच करने के बाद जोड़ा फाटक में तैनात रेलकर्मियों व लापरवाही बरतने वाले रेलकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई। उपायुक्त कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में भगवान सिंह, दलबीर सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, महेंद्र सिंह, सतनाम सिंह गंभीर, जसबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, सोहन सिंह, हरदयाल सिंह, अजायब सिंह, अमरजीत सिंह, अजीत सिंह गंभीर, मनजीत सिंह, संधू दीपक गिल त्रिलोचन सिंह आदि शामिल थे।