Move to Jagran APP

आ गया रमजान, दूर भागेगा शैतान

चांद दिखा तो रोजा आज से वरना सात मई को पहला रोजा 31 मई को अलविदा जुमा कुल चार जुमा पड़ेंगे छह जून को होगी ईद।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 09:22 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 09:22 PM (IST)
आ गया रमजान, दूर भागेगा शैतान

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। इबादत का महीना रमजान आ गया है। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। मान्यता है कि इस महीने में शैतान कैद हो जाता है। इबादतगुजारों से दूर भागता है। रमजान का अगर इस्लामिक कैलेंडर के शाबान महीने की 29 तारीख यानि पांच मई को अगर रमजान का चांद नजर आया तो छह मई को पहला रोजा होगा। हालांकि, कैलेंडर में पहला रोजा सात मई को दिखाया गया है। सबसे लंबा आखिरी रोजा 15 घंटे पांच मिनट का होगा। इस रमजान चार जुमा पड़ेंगे। 31 मई को अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी जाएगी। छह जून को ईद हो सकती है। 

loksabha election banner

चांद दिखते ही शुरू हो जाएगी तरावीह 

रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएगी। बड़ी मस्जिदों में 30 दिन की तरावीह होती है। कई जगहों की तरह, जाकिर नगर में कपाली लिंक रोड में खानकाह असरारिया में कारोबारियों व नौकरीपेशा के लिए पांच दिन की तरावीह होगी। रोड नंबर आठ में खानकाह अशरफ में भी छह दिन की तरावीह होगी। 

रमजान में कब क्या 

सात रमजान : पैगंगर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद स. के चचा वफात हजरत अबूतालिब अ. की वफात 

10 रमजान : पैगंबर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा स. की पत्नी जनाब खदीजा की वफात 

15 रमजान : पैगंबर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा स. के नवासे इमाम हसन का जन्म दिन 

19 रमजान : पैगंबर-ए-अकरम के चचेरे भाई हजरत अली पर मस्जिद में हमला 

21 रमजान : पैगंबर-ए-अकरम के चचेरे भाई हजरत अली की शहादत 

22 रमजान की रात- शब-ए-कद्र (हर ताक रात होगी शब-ए-कद्र)

अगर रविवार को चांद दिखा तो रोजा सोमवार से शुरू होगा। चांद नहीं दिखा तो मंगलवार को पहला रोजा होगा।काजी सऊद, इमारत-ए-शरिया 

               सहरी      इफ्तार 

सात मई- सुबह 3.42, शाम    6.20 

आठ मई - 3.42     6.20 

नौ मई -  3.41      6.21

10 मई -  3.40     6.21

11 मई -  3.39     6.22 

12 मई  -  3.39    6.22 

13 मई-   3.38     6.23 

14 मई-   3.37    6.23 

15 मई - 3.36    6.23 

16 मई - 3.36    6.23 

17 मई - 3.35    6.24 

18 मई - 3.35    6.24 

19 मई - 6.25    3.34 

20 मई - 6.25   3.34 

21 मई - 6.26  3.33 

22 मई- 6.26   3.33 

23 मई- 6.27   3.32

24 मई - 6.27  3.32

25 मई - 6.28  3.31 

26 मई - 6.28  3.31

27 मई - 6.29  3.30 

28 मई - 6.29  3.30 

29 मई - 6.30  3.29

30 मई - 6.30  3.29

31 मई - 6.31  3.29

एक जून - 6.31 3.29

दो जून - 6.31  3.29

तीन जून - 6.32  3.28

चार जून - 6.32  3.28

पांच जून - 6.33  3.28।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.