Move to Jagran APP

Ram Mandir in Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जमशेदपुर से जाएगा पैसा, जानिए

Ram Mandir in Ayodhya. अयोध्‍या में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर निर्माण के लिए झारखंड का जमशेदपुर में आर्थिक योगदान करेगा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का निधि संग्रह अभियान मकर संक्रांति से शुरू होगा। यह माघ पूर्णिमा तक चलेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 12:41 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 06:24 PM (IST)
विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में 15 सदस्यों की टोली बनाई गई है।

जमशेदपुर, जासं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जमशेदपुर से भी पैसा जाएगा। इसके लिए जमशेदपुर में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का गठन किया गया है। इसके कार्यकर्ताओं को निधि संग्रह के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। शुक्रवार को समिति का कार्यालय शास्त्रीनगर, कदमा स्थित में खुलेगा। निधि संग्रह अभियान 15 जनवरी से शुरू होगा और 27 फरवरी तक चलेगा।

loksabha election banner

इसके लिए विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में 15 सदस्यों की टोली बनाई गई है, जिसे प्रशिक्षण भी दिया गया है। इस संबंध में विहिप के जमशेदपुर महानगर के महामंत्री व निधि संग्रह अभियान के प्रमुख जनार्दन पांडेय ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नेतृत्व में हो रहा है। इस अभियान की अगुवाई विश्व हिंदू परिषद कर रही है। अभियान मकर संक्रांति से माघ पूर्णिमा तक चलेगा।

अभियान में सक्रिय रहेगी टोली

इस अभियान के लिए जमशेदपुर में 15 सदस्यीय टोली का निर्माण किया गया है। इसमें अभियान प्रमुख जनार्दन पांडेय, सह प्रमुख संजय सिन्हा, हिसाब प्रमुख हरेराम ओझा, कार्यालय प्रभुख भोला लोहार, प्रचार प्रमुख पंकज समादार व नंदजी प्रसाद, अखिलेश्वर नारायण राय, शिवपूजन प्रसाद, संजीता सेन, कविता सिंह, सागर ओझा, सुशील सिंह, रामनाथ सिंह, चंदन चौहान, विष्णु वर्मन इत्यादि लोगो को सम्मिलित किया गया है। महानगर के आधार पर नगरों में भी इसी प्रकार व्यवस्था की गई है। सभी नगरों में कार्यकर्ताओं को नौ फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.