Move to Jagran APP

Jharkhand : लॉकडाउन में धनबाद और रांची के भाजपा सांसदों के दिल्‍ली से लौटने पर सरयू का तंज- महाजनो येन गत: स पंथा

Jharkhand Politics. विधायक सरयू राय ने धनबाद और रांची के भाजपा सांसद के लॉकडाउन के दौरान दिल्‍ली से लौटने के मसले पर तंज कसा है। सरयू ने ट्वीट किया- महाजनो येन गत स पंथा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 15 Apr 2020 05:24 PM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2020 09:58 AM (IST)
Jharkhand : लॉकडाउन में धनबाद और रांची के भाजपा सांसदों के दिल्‍ली से लौटने पर सरयू का तंज- महाजनो येन गत: स पंथा
Jharkhand : लॉकडाउन में धनबाद और रांची के भाजपा सांसदों के दिल्‍ली से लौटने पर सरयू का तंज- महाजनो येन गत: स पंथा

जमशेदपुर, जेएनएन। Jharkhand Politics झारखंड की सत्ता से भाजपा की विदाई क्‍या हुई, भाजपा सरकार के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को बतौर निर्दलीय पटखनी देकर देशव्‍यापी चेहरा बने सरयू राय हैं कि तंज का बहाना ढूंढते ही रहते हैं। अबतक परोक्ष या प्रत्‍यक्ष रूप से रघुवर दास और उनके करीबी नेता एवं अफसरान पर तंज कसने वाले पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने धनबाद के भाजपा सांसद पीएन सिंह और रांची के भाजपा सांंसद संजय सेठ के लॉकडाउन के दौरान दिल्‍ली से घर लौटने पर तंज कसा है। हालांकि, दिल्‍ली से लौटने पर पीएन सिंह होम क्‍वारंटाइन किए गए हैं और संजय सेठ क्‍वारंटाइन से बाहर हैंं। सरयू ने ट्वीट किया-  महाजनो येन गत: स पंथा।

loksabha election banner

दरअसल, धनबाद के सांसद पीएन सिंह को होम क्वारंटाइन पर रखा गया है। संसद सत्र में भाग लेने गए पीएन सिंह लॉकडाउन की वजह से दिल्‍ली में फंस गए थे। वे रविवार को सड़क मार्ग से कार से धनबाद लौटे। लॉकडाउन के बीच उनके दिल्ली से धनबाद लौटने की खबर मंगलवार सार्वजनिक हुई। उसके बाद प्रशासन हरकत में आया। उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय रजक और  अंचलाधिकारी प्रशांत लायक पीएन सिधनसार स्थित आवास पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें होम क्वारंटाइन करने की जानकारी दी। उन्‍हें घर में ही एकांतवास में रहने को कहा गया है। होम क्‍वारंटाइन के दौरान वे किसी से मिलने-जुलने से परहेज करेंगे। 

रांची के सांसद भी लौटे हैं दिल्‍ली से

रांची के सांसद संजय सेठ भी अपनी कार से दिल्ली से लौटे हैं। उन्होंने अपने घर पर होम क्वारंटाइन का पालन नहीं किया। मंगलवार को उन्‍होंने  उपायुक्त राय महिमापत रे से भी मुलाकता की। उपायुक्त ने भी इस बात  को नजरअंदाज किया कि कैसे दूसरे राज्य से आकर सांसद संजय सेठ क्वारंटाइन नहीं हुए। हालांकि, सांसद संजय सेठ ने इस बाबत पूछे जाने पर मीडिया को बताया कि झारखंड आने के लिए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर की अनुमति ली थी। दिल्ली में भी संसद का सत्र स्थगित होने के बाद से वे क्वारंटाइन थे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में अपने क्षेत्र की जनता को कैसे छोड़ देते।

विनाश काले विपरीत बुद्ध‍ि । श्रीराम शरणम्, जय हनुमान जी 

सरयू राय ने कुछ दिन पूर्व ही सोशल मीडिया पर अपने मन की बात को साझा किया था । फेसबुक व ट्विटर पर उन्होंने लिखा  था -फुर्सत पाकर आज डीडी पर रामायण देखा। पूरा सीरियल रावण-विभीषण संवाद पर केंद्रित था। इसे देख-सुनकर झारखंड में विगत पांच साल में सत्ता और जनता (भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी-विधायक-मंत्री सहित) की स्थिति की याद हो आई। कितना साम्य है। विनाश काले विपरीत बुद्ध‍ि । श्रीराम शरणम्, जय हनुमान जी। जाहिर तौर पर उनका तंज मुख्‍यमंत्री की कुर्सी से बेदखल हुए रघुवर दास और उनके करीबियों पर था। इसपर कॉमेंट की बाढ़ भी आइ गई थी। कॉमेंट के माध्यम से कोई गरीबों का मसीहा बता रहा था तो कोई जय श्री राम कह रहा था। एक कॉमेंट था-  राष्ट्रहित में जो होते हैं, उनका हर जगह सम्मान होता है। फिर चाहे आप किसी भी पार्टी में हों। रवि सिंह ने सवाल खड़ा करते हुए लिखा था-इंतजार कीजिए, आपके साथ भी चार साल बाद यही होगा। विनाश काले विपरीत बुद्ध‍ि। अभिषेक कुमार ने लिखा था क्या हम सब प्रकृति के बनाए नियमों से उपर है? विक्की बादशाह की टिप्‍पणी थी-नमस्कार चाचा जी, अपकी  सेहत का ख्याल रखिए, हम सब आपके साथ हैं। वहीं अमल गुप्ता ने सरयू राय को हनुमाम पर विश्वास रखने की  सलाह दी थी। उन्होंने लिखा था -आपकी मनोकामना पूरी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.