Move to Jagran APP

जमशेदपुर में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप-12 के खिलाफ केस

नाबालिग के बयान पर कपाली ओपी में एफआइआर दर्ज की गई है। पीडि़ता के मुताबिक तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जबकि बाकी युवक किशोरी को पकड़े हुए थे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 08:42 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 01:35 PM (IST)
जमशेदपुर में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप-12 के खिलाफ केस
जमशेदपुर में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप-12 के खिलाफ केस

जमशेदपुर, जासं। सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली इलाके में दोमुहानी के करीब पुड़ीसिली गांव के पास कार से खींच कर किशोरी का अपहरण करने के बाद युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि उसके साथ तीन लोगों ने  दुष्कर्म किया। किशोरी के बयान पर कपाली पुलिस ने 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपितों पर पोक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल ऑफेंसेज) एक्ट भी लगाया गया है।

loksabha election banner

जुगसलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली  किशोरी बुधवार की रात अपने साथी परसुडीह के गोलपहाड़ी निवासी आशु के साथ कार से दोमुहानी पुल की ओर घूमने गई थी। दोमुहानी पुल के आगे कपाली इलाके के पुड़ीसिली गांव के पास इनकी कार बंद हो गई तो फिर स्टार्ट नहीं हो रही थी। इतने में 10-12 युवक आ गए और इन लोगों ने किशोरी के साथी से रुपये मांगे। किसी ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। तभी युवक किशोरी को उठा ले गए।

किशोरी ने पुलिस को बताया है कि युवक उसे जंगल में ले गए। तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाकी युवक उसे पकड़े हुए थे। पुलिस ने जब सक्रियता दिखाई तो युवकों ने किशोरी को जुगसलाई में ले जाकर छोड़ दिया। किशोरी के बयान पर कपाली पुलिस ने 12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

आरोपितों की तलाश में छापामारी
एफआइआर दर्ज करने के बाद कपाली पुलिस आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस ने कपाली ओपी थाना क्षेत्र में आने वाले पुड़ीसिली, डोबो, आदि गांवों में छापामारी की है।

युवक ले रहे थे मुन्ना का नाम
किशोरी ने बताया है कि जब युवक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे तो उनमें से कुछ युवक एक युवक को मुन्ना कह कर पुकार रहे थे। पुलिस पुड़ीसिली और डोबो समेत आसपास के गांव में मुन्ना नाम के व्यक्ति की तलाश में लग गई है।

टार्च की रोशनी से डरे अपहरणकर्ता
किशोरी के अपहरणकर्ता टार्च की रोशनी से डर गए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि जब पुलिस जंगल में टार्च की रोशनी फेंकने लगी तो सामूहिक दुष्कर्म कर रहे युवक डर गए। युवकों ने किशोरी से उसका पता पूछा और आनन-फानन उसे जुगसलाई पहुंचाया। एसपी सरायकेला कार्तिक एस खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर सामूहिक दुष्कर्म करने वालों को सलाखों के पीछे भेजेंगे।

किशोरी ने बताया अपहरणकर्ता की कार का नंबर
किशोरी ने अपहरणकर्ता की कार का नंबर नोट कर लिया था। इसी कार से अपहरणकर्ता किशोरी को पुड़ीसिली के जंगलों से जुगसलाई लाए थे। पुलिस कार के इस नंबर के सहारे किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वालों तक पहुंचने की कवायद में जुट गई है।

पुलिस इस घटना में अनुसंधान कर रही है। आरोपितों की तलाश में छापामारी हो रही है। सभी आरोपित गिरफ्तार होंगे। कार्तिक एस, आरक्षी अधीक्षक सरायकेला-खरसावां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.