डॉली की गिरफ्तारी पर मंत्री चंपाई व सांसद संजय सेठ ने दी बधाई Jamshedpur News
परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि दैनिक जागरण ने अभियान चलाकर पुलिस को सरायकेला-खरसावां व पूर्वी सिंहभूम जिले में चल रहे अवैध धंधे पर लगाम लगाने पर विवश किया।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। ब्राउन शुगर के अवैध धंधे के मुख्य कारोबारी डॉली परवीन को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने पर मंत्री चंपई सोरेन ने खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने पुलिस-प्रशासन की टीम को बधाई देते हुए दैनिक जागरण का अभियान उड़ता आदित्यपुर की सराहना की है। परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि दैनिक जागरण अखबार ने अभियान चलाकर पुलिस को सरायकेला-खरसावां व पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे अवैध धंधे पर लगाम लगाने पर विवश किया।
उन्होंने कहा कि अब पुलिस को इस धंधे के तह तक पहुंचकर इससे जुड़े सभी छोटे-बड़े लोगों को गिरफ्तार कर इसे जड़ से खत्म करना होगा। भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य को अंधकारमय करने का हक किसी को नहीं है। बच्चों का भविष्य संवारना हम सबका दायित्व है। मंत्री चंपई सोरेन ने भी पुलिस को इस मामले में गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करते हुए अवैध धंधे पर लगाम लगाने के आदेश दिए था।
देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का हक किसी को नहीं : सांसद
रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का हक किसी को नहीं है। बच्चों को ब्राउन शुगर जैसे घातक नशे की जद में धकेलने वाली डॉली परवीन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। दैनिक जागरण अखबार ने समाज को सही दिशा देने के चलाए गए अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता इसी को कहते हैं।
डॉली परवीन को सलाखों के पीछे भेजने पर उन्होंने पुलिस के साथ दैनिक जागरण को भी बधाई दी है। सांसद ने कहा कि नशे की लत लगने के बाद युवा पीढ़ी अपराध की दुनिया में चले जाते हैं। उन्हें अपने भविष्य को लेकर ङ्क्षचता नहीं रहती है। नशा पूरे समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। सांसद सेठ ने कहा कि इस अवैध धंधे से जुड़े सभी लोगों को कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अब पुलिस को इस धंधे के पीछे रहने वाले सभी लोगों को सलाखों के पीछे भेजना होगा।