विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MGM अस्पताल में मरीज की मौत पर भारी हंगामा, परिजनों का आरोप- इमरजेंसी में देखने नहीं आया कोई डॉक्टर

Published: Sun, 31 May 2026 12:17 AM (IST)

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेटेड तस्‍वीर।

एआई द्वारा जेनरेटेड तस्‍वीर।

HighLights

  1. एमजीएम अस्पताल में मरीज की इलाज के दौरान मौत।

  2. परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

  3. अस्पताल अधीक्षक ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। अस्पताल में इलाज के दौरान गम्हरिया निवासी मीरु गोराई की शनिवार को मौत हो गई। 
 
इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा काटा। हंगामे और बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने दखल दिया और किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
 

परिजनों का आरोप: रातभर तड़पता रहा मरीज, नहीं आए डॉक्टर 

मृतक के परिजन शंभु गोराई ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि:

  •     मीरु गोराई की तबीयत खराब होने पर उन्हें 26 मई को एमजीएम अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था।
  •     शुक्रवार रात अचानक उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। 
  •     परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड में लाए जाने के बाद पूरी रात मरीज को देखने कोई भी सीनियर डॉक्टर या ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक नहीं आया। 
समय पर इलाज न मिलने के कारण शनिवार को मरीज ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी डॉक्टरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। 
 

अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश  

इस हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने कहा कि घटना की जानकारी प्रबंधन को मिल चुकी है। 
 
उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। यदि जांच में ड्यूटी पर तैनात किसी भी डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एमजीएम अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; प्रबंधन बोले- कैंसर से पीड़ित थी मरीज

यह भी पढ़ें- जींद में इलाज के रुपये नहीं मिलने पर अस्पताल ने शव देने से किया इनकार, परिजनों ने काटा बवाल; थाने पहुंचा मामला

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से मरीज की मौत, परिजनों ने काटा बवाल

यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने काटा बवाल