यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने काटा बवाल
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शनिवार को एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का ...और पढ़ें

HighLights
- एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत |
- परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप |
- सीनियर डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग |
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को एक मरीज की मौत होने के बाद उसके स्वजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
बढ़ते हंगामा को देखते हुए मौके पर होमगार्ड के जवान पहुंचे और मामले को शांत कराया। दरअसल, सरायकेला स्थित दुगनी गांव निवासी छवि कुंभकार की तबीयत बिगड़ी।
इसके बाद उसके स्वजन सदर अस्पताल ले गए। वहां से एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वजनों ने बताया कि मरीज का शुगर
बढ़ा हुआ था। इसके साथ ही उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। एमजीएम लाने पर यहां कोई भी सीनियर चिकित्सक तैनात नहीं था। सिर्फ नर्स और जूनियर चिकित्सकों ने जैसे-तैसे उसका इलाज किया।
स्वजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीनियर चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग किया है। वहीं, एमजीएम प्रबंधन का कहना है कि ड्यूटी पर सीनियर डॉक्टर तैनात थे। मृतक के स्वजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
