Move to Jagran APP

Crime News : बर्मामाइंस में मेंस पार्लर संचालिका की हत्या

Jamshedpur Crime News महिला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र न्यू बारीडीह में रहने वाली थी। मौके पर सीसीआर डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता और बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 07:41 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 08:33 AM (IST)
Crime News : बर्मामाइंस में मेंस पार्लर संचालिका की हत्या
महिला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र न्यू बारीडीह में रहने वाली थी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र ट्यूब कंपनी डिवीजन गेट के सामने सनराइज मेंस पार्लर की संचालिका कमलजीत कौर उर्फ कोमल की पार्लर परिसर में दुपट्टा से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसके गले में दाग के निशान मिले है। सोमवार को उसका शव बरामद किया गया। महिला के कपड़े भी फटे थे। ऐसे में उसके साथ गलत होने की आशंका भी जताई जा रही है।

loksabha election banner

महिला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र न्यू बारीडीह में रहने वाली थी। मौके पर सीसीआर डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता और बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। हालांकि उसकी हत्या किसने की। किन कारणों से हुई और कब हत्या हुई। इसका पता बर्मामाइंस थाना की पुलिस लगा रही है। पार्लर के बगल में ही सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान और पार्लर के पास सामने हमेशा भीड़ लगी रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जहां हत्या की घटना हुई। उससे सटे घनी आबादी बस्ती है। वहां लोगों का हमेशा आना-जाना होता है। पार्लर मुख्य सड़क के किनारे है। बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू ने मामला हत्या का है।

इधर, स्थानीय लोगों ने बताया पार्लर में काम करने वाली सोमवार को महिला कर्मचारी पहुंची तो दरवाजा खुला देखा जिससे वह आश्चर्यचकित हो गई। कारण पार्लर हर दिन 10 बजे खुलता था। अंदर जाने पर कोमल का शव जमीन पर गिरा देखा। एक दुकानदार ने बताया सुबह आठ बजे कोमल ने पार्लर खोला था। इससे पहले कोमल की पार्लर से कुछ दूरी पर पार्लर संचालित करने वाली गीता देवी उससे मिलने आई थी तो उसने दोपहर एक बजे कोमल का शव देखा।

इसके बाद लोगों को मामले की जानकारी हुई। पार्लर में कांच का दरवाजा है और काली फिल्म लगे होने के कारण अंदर की गतिविधि की जानकारी नहीं मिल पाती थी। पुलिस आस-पास में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि कोमल की हत्या उसके परिचित ने ही की है। पार्लर में मसाज भी होता था। मसाज कराने आए किसी युवक ने हत्या की है।

कोमल की मां नरेंद्र कौर ने बताया बेटी से ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। उसे उन्होंने रविवार को देखा था। कोमल के पति रिंकू की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उसका 17 साल का बेटा भी है। वह पंजाब में अपनी बुआ के साथ रहता है। वहीं कोमल की बहन पिंकू ने बताया उसकी बहन उनलोगों से बातचीत नहीं करती थी। बहन ने कुछ माह पहले इसाई धर्म अपना लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.