Move to Jagran APP

Men's Health : घरेलू नुस्खों से पुरुष दूर कर सकते कमजोरी, जानिए क्या है उपाय

Mens Health पुरुषों में शारीरिक कमजोरी का सीधा असर संबंधों पर पड़ता है। अगर समय रहते इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो समस्या गंभीर होती चली जाती है। हम आज आपको ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आसानी से आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं....

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 07:10 AM (IST)
Men's Health : घरेलू नुस्खों से पुरुष दूर कर सकते कमजोरी, जानिए क्या है उपाय
Men's Health : घरेलू नुस्खों से पुरुष दूर कर सकते कमजोरी, जानिए क्या है उपाय

जमशेदपुर, जासं। आमतौर पर खूबसूरत व तंदुरुस्त दिखने वाले पुरुष शारीरिक रूप से भी उतने मजबूत होंगे, यह धारणा गलत है। हालांकि अमूमन लोग खूबसूरती और चेहरे की चमक से पुरुष की अंरूनी ताकत का अंदाजा लगा लेते हैं, लेकिन यह हर एक व्यक्ति के लिए गलत भी हो सकता है। बहरहाल, यदि आप भी शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं।

loksabha election banner

 

 पत्नी के साथ मधुर संबंध घटा सकती ये आदतें

  • यदि आप फास्ट फूड या जंक फूड किसी मजबूरी में ही सही नियमित रूप से खाते हैं, तो कोई दूसरा विकल्प ढूंढें। यह आपको अंदर से कमजोर बनाता है।
  • यदि आप नियमित भोजन में प्रोटीन वाली कोई चीज दूध, दाल, हरी पत्तेदार सब्जी या अंडा का सेवन नहीं करते हैं, तो भी आप अपने लिए खतरा मोल ले रहे हैं।
  • यदि आप हर वक्त छोटी-छोटी बात को लेकर तनाव में रहते हैं, तो यह आदत छोड़ दें। आफिस की बात आफिस और घर की बात घर तक सोचने की आदत बनाएं।
  • यदि आप शराब या वाइन का एक या दो पैग दवा की तरह लेते हैं, तो ठीक है। यदि आप नियमित रूप से बोतल गटकने लगे हैं तो भी आप गलत कर रहे हैं।

 

इन उपायों को अपनाएं, दांपत्य जीवन हमेशा रहेगा खुशहाल

  • शहर के आयुर्वेद विशेषज्ञ पं. रमेश चंद्र मिश्र बताते हैं पुरुष को अंदरूनी शारीरिक ताकत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से छुहारा खाना चाहिए। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। हो सके तो सुबह कच्चा ही खाएं। यदि संभव हो तो रात को गर्म दूध में दो छुहारा फूलने के लिए डाल दें और कुछ देर बाद इसे खाकर दूध पी लें। यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
  • अश्वगंधा का सेवन हर पुरुष को नियमित रूप से करना चाहिए। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह बाजार में पाउडर और टेबलेट दोनों रूप में मिलता है। सुबह-शाम दो टेबलेट या एक चम्मच पाउडर दूध के साथ लें। अश्वगंधा ना केवल एंटीबायोटिक की तरह काम करता है, बल्कि आपको अंदरूनी ताकत भी देता है।

  • लहसुन-प्याज का सेवन भी पुरुषों के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे हैं, तो हर लहसुन की दो-तीन कली सुबह ब्रश करने के बाद कच्चा खाएं। ध्यान रहे आधे घंटे तक पानी ना पीएं। यह आपको सर्दी-जुकाम से भी दूर रखेगा, तो अंदरूनी ताकत भी देगा। यह भी बहुत अच्छा एंटी-बायोटिक है। प्याज का सेवन भी सलाद के रूप में करना बेहतर होता है। ईख या जामुन के सिरका में डुबोकर प्याज का सलाद खाएं तो ज्यादा लाभकारी होगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.