Move to Jagran APP

दिनेश के दोबारा भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की संभावना

भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार शाम रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें सभी 37 पदाधिकारियों से वोटिंग कराई गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 06:21 AM (IST)
दिनेश के दोबारा भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की संभावना

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार शाम रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें सभी 37 पदाधिकारियों से वोटिंग कराई गई। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि कुल 37 में 29 से 30 वोट अकेले दिनेश कुमार के पक्ष में पड़े। दिनेश से बचे वोट नंदजी प्रसाद, विनोद सिंह व राजकुमार श्रीवास्तव को मिले। करीब 20 पदाधिकारियों ने तीन की बजाय सिर्फ एक नाम दिनेश का ही लिखकर दिया। इस हिसाब से दिनेश कुमार के दोबारा महानगर अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा द्वारा नियुक्त प्रभारी राकेश प्रसाद, प्रदीप वर्मा, विनय लाल एवं एडवर्ड सोरेन की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश और जिला स्तरीय प्रमुख नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के पक्ष में अपना लिखित मत सौंपा। जिलाध्यक्ष के लिए कई नेताओं ने दावेदारी की। शाम लगभग पांच बजे साकची स्थित पार्टी के जिला मुख्यालय में रायशुमारी शुरू हुई। एक-एक कर अपेक्षित नेताओं ने अपने लिखित मंतव्य के साथ रायशुमारी में हिस्सा लिया। कार्यालय के बाहर जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक डटे हुए थे। जल्द ही जिलाध्यक्ष की घोषणा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा की जाएगी। उसके बाद मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी। रायशुमारी में इन्होंने दी सलाह

पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, रमेश हासदा, कमलेश सिंह, भरत सिंह समेत पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हलधर नारायण साह, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सामंत, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अबू नसीम अशरफ, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, भूपेंद्र सिंह, बारी मुर्मू, संदीप मिश्रा, सत्यप्रकाश सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, जिला मंत्री राकेश सिंह, सुनील बारी, विमलकात झा, पुष्पा तिर्की, शिखा रायचौधरी, जिला कोषाध्यक्ष विमल जालान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, पिछड़ा जाति मोर्चा अध्यक्ष गोपाल जायसवाल, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष काजू साडिल, एससी मोर्चा अध्यक्ष विमल बैठा। इनके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर, मिश्रा, विनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, विकास सिंह, खेमलाल चौधरी, धर्मेद्र प्रसाद, संजीव सिन्हा, दीपक पारिख, अंकित आनंद, पोरेश मुखी, विक्रम चंद्राकर, राजन सिंह, नीरू सिंह, पप्पू सिंह आदि ने प्रभारियों से मुलाकात कर अपने विचारों से अवगत कराया।

-------------------

कैप्टन दीप ने फोन से दी राय

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कैप्टन दीप श्रीवास्तव ने रायशुमारी के लिए आए पैनल को फोन पर अपनी राय दी। उन्होंने पहले ही पैनल को सूचित कर दिया था कि वे शहर से बाहर हैं, लिहाजा उनकी राय फोन से स्वीकार की जाए।

---------------

विद्युत, रघुवर व मुंडा बाद में देंगे राय

भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए सांसद विद्युत वरण महतो के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से लिखित राय नहीं मिली। पैनल के सदस्यों ने बताया कि इनसे फोन पर राय ली जाएगी।

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.