Move to Jagran APP

हेंमत की जनसभा को सफल बनाने के लिए झामुमो ने बनाई रणनीति

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 सितंबर को घाटशिला पहुंच रहे हैं। वहां वे झारखंड संघर्ष यात्रा रैली में शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 04:35 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 04:35 PM (IST)
हेंमत की जनसभा को सफल बनाने के लिए झामुमो ने बनाई रणनीति
हेंमत की जनसभा को सफल बनाने के लिए झामुमो ने बनाई रणनीति

संवाद सहयोगी, घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 सितंबर को घाटशिला के राजस्टेट मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन झारखंड संघर्ष यात्रा का भी शुभारंभ करेंगे। जमशेदपुर के उलियान से इसकी शुरूआत होगी। झारखंड संघर्ष यात्रा के तहत हेमंत सोरेन हजारों कार्यकर्ताओं के संग जमशेदपुर से घाटशिला बाइक जुलूस में पहुंचेंगे। इस दौरान जगह-जगह हेमंत सोरेन का स्वागत पार्टी नेताओं के द्वारा किया जाएगा। हेमंत सोरेन की जनसभा को सफल बनाने के लिए झामुमो ने तैयारी शुरू कर दी है। इस संघर्ष यात्रा के माध्यम से झामुमो एक तरह से विधानसभा चुनाव का शंखनाद तथा कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाला है। झामुमो के जिलाध्यक्ष सह घाटशिला के पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने इसकी कमान स्वयं संभाली है। कार्यकर्ताओं के संग वे लगातार बैठकें कर रहे हैं। घाटशिला के माझी पारगना माहाल भवन में झामुमो के घाटशिला प्रखंड संयोजक सुनील मुर्मू की अध्यक्षता में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामदास सोरेन शामिल रहे। रामदास सोरेन ने कार्यकर्ताओं के संग कार्यक्रम पर चर्चा की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया की वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे। मौके पर झामुमो नेता कान्हू सामंत, जिला पार्षद बाघराय मार्डी, प्रधान सोरेन, श्रवण अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, गौरांग महाली, कॉजल डान, संदीप परीडा, रायसेन सोरेन, दुर्गा चरण मुर्मू, वकिल हेम्ब्रम, रवींद्रनाथ मार्डी, सुराई टुडू, अर्जुन हांसदा, सुबोध मुर्मू, भवेश महतो, धनश्याम महतो समेत कई झामुमो नेता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.