Move to Jagran APP

कांग्रेस की भारी भरकम जिला कमेटी में 144 पदाधिकारी

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजय खां ने गुरुवार को कांग्रेस की भारी भरकम जिला कमेटी की घोषणा की। कमेटी में कुल 144 पदाधिकारी शामिल हैं। दोबारा जिलाध्यक्ष बनने के सात महीने बाद ही कार्यकारिणी की घोषणा करके बिजय ने बहुत लोगों को साधने की कोशिश की है। यह दीगर बात है कि वे अपने प्रयास में कितने सफल हो पाते हैं, क्योंकि गुटबाजी चरम पर है और लोकसभा व विधानसभा चुनाव सिर पर है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 10:00 AM (IST)
कांग्रेस की भारी भरकम जिला कमेटी में 144 पदाधिकारी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजय खां ने गुरुवार को कांग्रेस की भारी भरकम जिला कमेटी की घोषणा की। कमेटी में कुल 144 पदाधिकारी शामिल हैं। दोबारा जिलाध्यक्ष बनने के सात महीने बाद ही कार्यकारिणी की घोषणा करके बिजय ने बहुत लोगों को साधने की कोशिश की है। यह दीगर बात है कि वे अपने प्रयास में कितने सफल हो पाते हैं, क्योंकि गुटबाजी चरम पर है और लोकसभा व विधानसभा चुनाव सिर पर है।

loksabha election banner

जिला कमेटी में नौ वरीय उपाध्यक्ष, 14 उपाध्यक्ष, 14 वरीय महामंत्री, 36 महामंत्री, 41 सचिव, 19 संगठन सचिव, आठ कार्यकारिणी सदस्य और 19 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। साकची स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बिजय खां ने कहा कि जिला कमेटी में काम करने वाले लोगों का स्वागत है। जो लोग छूट गए हैं वे अपना प्रस्ताव दें, उनका नाम दूसरी सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों के लिए संगठनात्मक दायित्व का निर्वहन अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि 18 प्रखंड अध्यक्ष, 35 थाना क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष, 221 पंचायत कमेटी के अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है। 18 प्रखंडों में संयोजक के रूप में 18 नेताओं की नियुक्ति कर दी गई है। जनसंपर्क अभियान पूरी गति से चल रहा है। पत्रकार वार्ता में उद्योग-व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश के को-चेयरमैन कमल किशोर अग्रवाल, संजय सिंह आजाद व ब्रजेंद्र तिवारी भी मौजूद थे।

जमशेदपुर लोस क्षेत्र से लड़ेंगे डॉ. अजय

एक सवाल के जवाब में बिजय खां कहा कि डॉ. अजय कुमार जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। कार्यकर्ता हाईकमान से डॉ. अजय को जमशेदपुर से टिकट देने की मांग करेंगे।

सूबे सरकार बनाएगी कांग्रेस : कमल किशोर

कांग्रेस के उद्योग-व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश के को-चेयरमैन कमल किशोर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त वापसी करते हुए गठबंधन की सरकार बनाएगी। पार्टी दोनों चुनाव गठबंधन में लड़ेगी। संगठन की स्थिति बहुत मजबूत हुई है। जिले के सभी पंचायतों में कार्यालय खोले जाएंगे और इनमें पदाधिकारी नियमित बैठेंगे। जनता की एक-एक समस्या को सूचीबद्ध किया जाएगा और समाधान के लिए आंदोलन भी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.