Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ता महागठबंधन की हवा निकालने में सक्षम

भाजपा की जीत की प्रतिज्ञा लिए कार्यकर्ता महागठबंधन की हवा निकालने मे

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 08:10 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 08:10 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता महागठबंधन की हवा निकालने में सक्षम
भाजपा कार्यकर्ता महागठबंधन की हवा निकालने में सक्षम

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : भाजपा की जीत की प्रतिज्ञा लिए कार्यकर्ता महागठबंधन की हवा निकालने में सक्षम हैं। ये बातें भाजपा के जमशेदपुर महानगर संगठन प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को छोटा गोविंदपुर के दयाल सिटी सभागार में हुई भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सेवा के संकल्प और जनभावनाओं पर खरा उतरने के हमारे दृढ़ निश्चय का ही परिणाम है कि जहां भारतीय जनता पार्टी के संगठन का विस्तार हो रहा है वहीं राज्यों में भी जनविश्वास का साथ हमें मिल रहा है।

ये राजनीतिक प्रस्ताव हुए पारित -अभिभावकों को स्कूली ऑटो और वैन चालकों के मनमाने किराये से राहत दिलाने के लिए प्रशासन और राज्य सरकार के स्तर से मापदंड तय करने की मांग की।

-केंद्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं में सभी वर्गो, जाति के निर्धनों एवं जरूरतमंदों को शामिल कराने की मांग की।

-जिले में कई विकास योजनाओं को स्थानीय कंपनियों द्वारा अनापत्ति पत्र निर्गत नहीं किए जाने पर कार्यसमिति ने चिंता जाहिर करते हुए जिला प्रशासन और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

-अंतरजातीय विवाह के उपरात आदिवासी महिलाओं को जमीन खरीदने के अधिकार, आरक्षण के लाभ, चुनाव लड़ने पर रोक संबंधित कानून बनाने की मांग की।

-थैलेसीमिया समेत अन्य कई बीमारियों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत सूचीबद्ध कराने की मांग की।

-टाटा मोटर्स के अस्थाई कर्मचारियों के लिए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की मांग की।

-सेवानिवृत्त पारा शिक्षकों के लिए भी पेंशन स्वीकृत कराने की मांग की।

-पंचायतों में सरकारी फंड के दुरुपयोग रोकने तथा भ्रष्टाचार के शिकायतों पर तेज कार्रवाई की मांग की। कई मंडल अध्यक्षों का हुआ सम्मान

आजीवन सहयोग निधि में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आजीवन सहयोग निधि के जिला संयोजक महेंद्र यादव, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा और कमलपुर मंडल अध्यक्ष कृपासिंधु महतो को सम्मनित किया गया।

बैठक में ये थे उपस्थित

स्वागत संबोधन गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह व धन्यवाद ज्ञापन पुष्पा तिर्की ने किया तथा संचालन अनिल मोदी ने किया। राजनीतिक प्रस्ताव को जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने पेश किया, जिसका समर्थन जिला मंत्री सुनील बारी ने किया तथा सुझाव एवं संशोधन के पश्चात आम सहमति से पारित किया गया। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, चुनाव प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मिथलेश सिंह यादव, रामबाबू तिवारी, रमेश हासदा, दीप श्रीवास्तव, प्रदेश 20 सूत्री सदस्य संजीव सिंह, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, अनुशासन समिति के प्रदेश सह संयोजक खेमलाल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, सतीश सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, मीडिया प्रभारी पप्पू सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.