Move to Jagran APP

पहले भी अधिकारियों से उलझ चुके है भाजपा के नेता

उलीडीह थाना प्रभारी के हाथों पिट जाने वाले भाजपा के जिलाध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 02:37 AM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 02:37 AM (IST)
पहले भी अधिकारियों से उलझ चुके है भाजपा के नेता

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : उलीडीह थाना प्रभारी के हाथों पिट जाने वाले भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव विवादों में रहने वाले पहले नेता नहीं है। इसके पूर्व भी अधिकारियों को धमकाने में पार्टी के विधायक समेत कई नेता सुर्खियों में आ चुके हैं। इनमें से कुछ नेता एफआइआर दर्ज होने के बाद जेल भी गए थे। इसके बाद भी नेताओं ने अपना रवैया नहीं बदला।

loksabha election banner

कुछ दिन पहले भाजपा के बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गगन देव बैठा को टेंडर के लिए धमकी दी। ईचागढ़ विधायक साधुचरण महतो ने 22 फरवरी को नेशनल हाईवे-33 के दोमुहानी सड़क संपर्क मार्ग के लिए मुआवजा वितरण के दौरान सरायकेला के जिला भू-अर्जन अधिकारी दीपू कुमार की पिटाई कर दी थी। इस मामले में साधुचरण महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शहर के एक बड़े नेता अभय सिंह जब भाजपा में थे तो जमशेदपुर के तत्कालीन अंचल अधिकारी को धमकी दी थी। भाजपा नेता विकास सिंह पर बिजली विभाग में हंगामा करने पर सरकारी काम में बाधा करने का केस हुआ था। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव पर एक कारोबारी को धमकाने का मामला भी राजनीतिक गलियारे में सुर्खियों में था।

----

उलीडीह थाना प्रभारी पर 24 घंटे में हो कार्रवाई : दिनेश

भाजपा के महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने राजकुमार श्रीवास्तव से मारपीट करने वाले उलीडीह थाना प्रभारी के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसकी शिकायत वरीय आरक्षी अधीक्षक से फोन पर की। दिनेश ने मांग की कि गुरुवार दोपहर 12 बजे तक यदि उलीडीह थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलेगा। फोन पर जिलाध्यक्ष की शिकायत के बाद एसएसपी ने घटना की जाच का आदेश दे दिया। उन्होंने पटमदा के डीएसपी विजय महतो को जांच जिम्मा सौंपा है।

दूसरी ओर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव तथा भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह के रिश्तेदारों के बीच मंगलवार रात मारपीट के मामले में दिनेश कुमार समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार सुबह पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा द्वारा दूरभाष पर जानकारी मिलने के बाद से ही भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार इस मामले में सक्रिय हैं। उन्होंने सुबह संजीव सिंह तथा उनके रिश्तेदारों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद दोपहर एक बजे टीएमएच पहुंचकर राजकुमार श्रीवास्तव का भी कुशलक्षेम जाना।

राजकुमार के पक्ष में आई कायस्थ महासभा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई के संरक्षक व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव एवं उनकी बूढ़ी माता के साथ बीती रात उलीडीह थाना प्रभारी ने जो अमानवीय बर्ताव की महासभा ने निंदा की। इस विषय पर महासभा ने उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाच की माग की। महासभा ने कहा है कि थाना प्रभारी ने राजकुमार की बूढ़ी मां की पिटाई की एवं हाथ तक तोड़ डाला। महासभा ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से भी मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.