Move to Jagran APP

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाया आदिवासी दिवस

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस सामाजिक, आर्थिक एवं सास्कृतिक विरासत तथा अस्मित

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Aug 2018 08:52 PM (IST)Updated: Thu, 09 Aug 2018 08:52 PM (IST)
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाया आदिवासी दिवस
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाया आदिवासी दिवस

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस सामाजिक, आर्थिक एवं सास्कृतिक विरासत तथा अस्मिता की रक्षा की प्रेरणा देता है। आदिवासी समाज अपनी संस्कृति, समरसता और सद्भाव के लिए विश्व में प्रसिद्ध है।

loksabha election banner

उपरोक्त बातें खिजरी के विधायक सह भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कही। वे गुरुवार को भाजपा के तत्वावधान में सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित आदिवासी दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ समवेत स्वर में जीवन जीने वाले इस समाज को सत्ता लोलुप झारखंड नामधारी पार्टियों ने ही ठगा। केंद्र एवं राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद सामाजिक-आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के अनेकों महत्वाकाक्षी योजनाएं प्रारंभ की गई।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने धरती आबा वीर बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। अध्यक्षता एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष काजू शाडिल्य ने की। इस दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपराओं पर केंद्रित नृत्य-संगीत की प्रस्तुति भी कलाकारों ने की। आदिवासी परिधानों में आदिवासी महिलाएं, युवा और पुरुषों ने कार्यक्रम में शिरकत की। बाद में भाजपा नेताओं ने समरसता भोज भी किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी संबोधित किया। विधायक मेनका सरदार ने कहा कि आदिवासियों को महज वोट बैंक समझने वालों की दुकानदारी अब नहीं चलने वाली। रमेश हासदा ने कहा कि आदिवासी समाज को अशिक्षित रखकर पिछड़ेपन की ओर धकेलने वाले झारखंड नामधारी दलों की सच्चाई एक-एक कर सामने आ रही है। संचालन एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री विनानंद सिरका ने तथा धन्यवाद ज्ञापन बारीडीह मंडल अध्यक्ष सुधीर मुंडा ने किया।

कार्यक्रम में पवन अग्रवाल, एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सामंत, अशोक बड़ाइक, महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, कोल्हान प्रभारी लखन मार्डी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हलधर नारायण शाह, राज्य खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, बारी मुर्मू, जिला मंत्री राकेश सिंह, सुनील बारी, पुष्पा तिर्की, जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरू सिंह, चुन्नू भूमिज, रमेश नाग, संजय मुंडा, कृपासिंधु महतो, संतोष ठाकुर, मंचासीन रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.