एसपी से मिल भगवाधारी को उपद्रवी बताने पर जताया आक्रोश
दुर्गा पूजा समिति केंद्रीय के नेतृत्व में शहर के अन्य ¨हदूवादी संगठन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : दुर्गा पूजा समिति केंद्रीय के नेतृत्व में शहर के अन्य ¨हदूवादी संगठनों के लोगों ने शुक्रवार को सिटी एसपी प्रभात कुमार से उनके ऑफिस में मुलाकात की। पिछले दिनों रैफ ने गोलमुरी पुलिस लाइन में एक मॉक ड्रिल किया था। उसमें पुलिस ने भगवा वस्त्रधारियों व तिलकधारियों को उपद्रवी बताते हुए इनको नियंत्रित करने का तरीका अपने जवानों को सिखाया था। क्रिकेट खेल रहे छोटे-छोटे बच्चों से पुलिस बल पर पानी की बोतल, टमाटर, आलू आदि फेंकवाया था। सभी हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस की इस हरकत पर चिंता व्यक्त की एवं जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं संवेदनशील मामला है। इस पर सिटी एसपी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिला पुलिस की इस तरह की कोई भी मंशा नहीं थी। यह एक मॉक ड्रिल था एवं किसी की भी धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश जिला पुलिस के द्वारा नहीं किया गया। बस जिला पुलिस से एक गलती हो गई कि मॉक ड्रिल में जिन्हें उपद्रवी बनाया गया था उनके कुर्ते का कलर भगवा था। सिटी एसपी ने कहा इस घटना से हमें भी सीख मिली है। आगे आने वाले समय में इस तरह की घटना जमशेदपुर या अन्य कहीं भी नहीं घटित होगी। उन्होंने इस घटना से शहर में तनाव एवं लोगों में आक्रोश के प्रति संवेदना व्यक्त की। कहा कि मैं भी इस घटना से दुखी हूं। आगे इस तरह की घटना नहीं घटेगी।
सिटी एसपी से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महासचिव रामबाबू सिंह, विहिप नेता अरुण सिंह, गौतम प्रसाद, नितेश मित्तल, अनिरुद्ध गिरी, अंबिका बनर्जी, सुजीत चौधरी, अशोक सिन्हा, जितेंद्र सिंह आदि शामिल थे।