मानगो विकास समिति ने शुरू किया आपके द्वार अभियान
जासं, जमशेदपुर : मानगो विकास समिति ने जनता से सीधे जुड़ने के उद्देश्य से रविवार से मानगो विकास समिि
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Apr 2018 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 08 Apr 2018 08:30 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : मानगो विकास समिति ने जनता से सीधे जुड़ने के उद्देश्य से रविवार से मानगो विकास समिति आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके तहत प्रत्येक रविवार को मानगो क्षेत्र के किसी एक मुहल्ले का चयन कर वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध कर संबंधित अधिकारी तक पहुंचाने तथा उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। समिति की कोशिश होगी कि इस मौके पर बिजली, जलापूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अक्षेस का कोई अधिकारी भी रहे ताकि समस्याओं के निवारण में सहूलियत हो। इसकी शुरुआत रविवार को वास्तुविहार कालोनी पोस्ट ऑफिस रोड मानगो से हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें