स्कूलों को दिए 17 कूड़ेदान
स्वच्छ भारत अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही सामाजि
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : स्वच्छ भारत अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही सामाजिक संस्था स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने शनिवार को हिंदुस्तान मित्र मंडल उच्च विद्यालय में 10 और मध्य विद्यालय में सात कूड़ेदान दिया। साथ ही इसके उपयोग से होने वाले फायदों के विषय में समझाया गया। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में अपने विद्यालय, घर एवं अपने आस-पास साफ-सफाई रखने एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम में हिंदुस्तान मित्र मंडल के अध्यक्ष अवध किशोर चौधरी, उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार संदेश, अजीत सिंह, बिनोद सिंह, राजेश मिश्रा, भवतोष मिश्रा, मोहन मिश्रा, अरविंद राय, शशिकात दूबे, सनोज कुमार एवं अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।