समाधान ने दी ट्राइसाइकिल
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था समाधान ने गुरुवार को सोनारी निवासी अरुण राम को सहायक उपकरण के
By Edited By: Published: Fri, 06 Jan 2017 03:08 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jan 2017 03:08 AM (IST)
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था समाधान ने गुरुवार को सोनारी निवासी अरुण राम को सहायक उपकरण के तौर को ट्राइसाइकिल प्रदान की। पैर से निश्शक्त अरुण राम विगत 25 वर्षो से पान बेचकर घर चलाते हैं। वे बड़ी शिद्दत से ट्राइसाइकिल की जरूरत महसूस कर रहे थे। समाधान संस्था के समक्ष आए आवेदन के पश्चात संस्था की अध्यक्षा पूनम विग समेत अन्य पदाधिकारियों ने साकची डीपीआरओ कार्यालय के समक्ष अरुण राम को कंबल समेत ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराया। मौके पर जिला पदाधिकारी संजय पाडेय के अलावा समाधान के कुलजीत सदाना, हरजीत भाटिया व अमरजीत सिंह राजा मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें