Move to Jagran APP

गेम जोन में शहरवासियों ने मचाया धमाल, शर्मिष्ठा बनी मिसेज जमशेदपुर

जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (पूर्व में एक्सएलआरआइ) द्वारा शनिवार को 41वें मैक्सी फेयर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन एक्सएलआरआइ के फुटबॉल मैदान में बच्चे युवा व महिलाओं ने जमकर मस्ती की और गेमिंग जोन के माध्यम से जमकर धमाल मचाया। वहीं शाम में हुए मिसेज एंड मिस जमशेदपुर प्रतियोगिता हुई। जिसमें शहर की शर्मिष्ठा मिसेज जमशेदपुर का खिताब जीता।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 07:00 AM (IST)
गेम जोन में शहरवासियों ने मचाया धमाल, शर्मिष्ठा बनी मिसेज जमशेदपुर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (पूर्व में एक्सएलआरआइ) द्वारा शनिवार को 41वें मैक्सी फेयर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन एक्सएलआरआइ के फुटबॉल मैदान में बच्चे, युवा व महिलाओं ने जमकर मस्ती की और गेमिंग जोन के माध्यम से जमकर धमाल मचाया। वहीं, शाम में हुए मिसेज एंड मिस जमशेदपुर प्रतियोगिता हुई। जिसमें शहर की शर्मिष्ठा मिसेज जमशेदपुर का खिताब जीता।

loksabha election banner

एक्सएलआरआइ के मार्केटिंग एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय मैक्सी फेयर का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन बच्चों के लिए सेवेन अप एंड सेवेन डाउन, कप पॉन्ग, व्हील स्पीन, होपली सहित बच्चों, युवाओं व महिलाओं के लिए ऑनलाइन गेम की व्यवस्था की गई थी। इसमें सभी ने खूब मस्ती की। गेम जीतने वालों को तत्काल आकर्षक इनाम भी दिए गए। सुबह से शाम तक चले इस फेयर में हर वर्ग के शहरवासियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए थे। मैक्सी फेयर में दैनिक जागरण मीडिया पार्टनर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। हेल्दी जमशेदपुर-हैप्पी जमशेदपुर से दिया स्वस्थ रहने का टिप्स

मैक्सी फेयर के दौरान बच्चों ने हेल्दी जमशेदपुर-हैप्पी जमशेदपुर प्रतियोगिता में योगा के माध्यम से शहरवासियों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इसमें बच्चों ने कई तरह के योगा कर शहरवासियों को भी अचंभित किया। बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मैक्सी फेयर में किडस फैशन शो का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों से 80 बच्चे रैम्प पर उतरे। इसमें कोई भारतीय आर्मी का जवान बना था तो कोई सुभाषचंद्र बोस। कोई बच्ची सिंड्रेला बनी तो कोई परी। सभी बच्चों ने रैम्प वॉक कर अपनी प्रतिभा को दिखाया। प्रतियोगिता में के यशस्वी को पहला, एम इंशान को दूसरा व आरूषि को तीसरा पुरस्कार मिला। वहीं, सभी बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए स्मृति चिन्ह भी दिए गए। चारू बनी मास्टर शेफ

मैक्सी फेयर में मास्टर शेफ का भी आयोजन हुआ जिसमें 40 महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लिया। पहले क्विज राउंड में महिलाओं से कई तरह के सवाल पूछे गए। जिन्होंने सबसे ज्यादा सवालों का जवाब दिया उन्हें दूसरे टेस्ट राउंट में जाने का मौका मिला। जहां शेफ विल्सन ने सभी प्रतियोगियों को 11 तरह के सॉस चखने को दिया। जिन पांच महिलाओं ने सहीं जवाब दिया उन्हें तीसरे राउंड में कुछ चुनिंदा सॉस से सलाद बनाने को दिया गया। इसमें चारू वादवा विजेता बनी। जबकि मोनालिसा दूसरे व भरत गर्ग तीसरे स्थान पर रहे। 26 ने बिखेरा रैम्प पर जलवा

शाम में मिस एंड मिसेज जमशेदपुर का आयोजन किया गया। इसमें 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले राउंड में सभी प्रतिभागियों ने रैम्प वॉक किया और जजों के सवालों के जवाब दिए। वहीं, दूसरे टैलेंट राउंड में फिल्मी गीतों पर सभी डांस प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में शर्मिष्ठा मिसेज जमशेदपुर का खिताब जीता। वहीं, दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश मिस इशिता व मिस संजीदा रही। प्रतियोगिता में हर्षिता, नाज व प्रभा बतौर जज उपस्थित थी। डांस मेनिया में शहरवासियों ने दिखाई प्रतिभा

मैक्सी फेयर की अंतिम शाम का समापन डांस मेनिया से हुआ। इसमें 30 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान ग्रुप व सोलो डांस से शहरवासियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। दीप डांस ग्रुप ने प्रस्तुत किया शिव तांडव

मैक्सी फेयर में दीप डांस ग्रुप के बच्चों ने नमो नमो शंकरा गाने पर शिव तांडव किया। यही ग्रुप ने पिछली बार मैक्सी फेयर डांस मेनिया के विजेता रहे थे। तीन मिनट के इस परफॉरमेंश में बच्चों ने भगवान शिव की विभिन्न मुद्राओं को अपने नृत्य से प्रस्तुत किया। ग्रुप में देवोषमिता, पलपल शर्मा, शोभा मंडल, रवनीत कौर व गुनगुन शर्मा शामिल थी। वहीं, दीप शिखा सेन बतौर मेंटोर उपस्थित थी। आज गुदगुदाएंगे वरूण व सौरभ

मैक्सी फेयर के दूसरे दिन, रविवार शाम कॉमेडी शो है। इसमें देश के विख्यात कॉमेडियन सौरभ पंत और वरूण कुमार शहरवासियों को गुदगुदाने आ रहे हैं। वहीं, दिन भर कई तरह की प्रतियोगिताएं, क्विज आयोजित होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.