भाजपा-भाजमो के कई कार्यकर्ता जदयू में शामिल
सालखन मुर्मू ने संगठन से जुड़नेवाले कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया।
जासं, जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड की दशहरा सह कार्यकर्ता मिलन समारोह में मंगलवार को भाजपा व भाजमो के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा किए। गोलमुरी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू एवं अन्य अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव कौशल कुमार व अंजली सिंह उपस्थित थीं।
सालखन मुर्मू ने संगठन से जुड़नेवाले कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जन मोर्चा से जुड़े राकेश कुमार सिन्हा, अरविद प्रमाणिक, रंजीत दास, धर्मेंद्र कुमार, निरंजन भालोटिया, अर्जुन लोहार व रंजीत राम के नेतृत्व में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के प्रति आस्था व्यस्त करते हुए जदयू में शामिल हुए। दशहरा सह कार्यकर्ता मिलन समारोह को सफल बनाने में भवेश कुमार, लेखनाथ निषाद, संजय राय, संजय सिंह, मनीषा सिंह सहित कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। समारोह की अध्यक्षता जदयू विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित कुमार एवं संचालन प्रदेश सचिव परमजीत श्रीवास्तव ने किया।