मजदूरी के बदले खिलाता-पिलाता था मुर्गा-दारू: जमशेदपुर में पैसा मांगने पर युवक की हत्या, स्वर्णरेखा में फेंका शव
जमशेदपुर में मजदूरी के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्तर में आरोपी
HighLights
मजदूरी के पैसे को लेकर युवक की हत्या।
चाकू घोंपकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका गया।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, मुख्य आरोपी फरार।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र में मजदूरी के पैसे को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू घोंप हत्या कर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खैरबनी निवासी रवि कुंटिया और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु निवासी कार्तिक नामता शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की है। दोनों आरोपितों ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, बिरसानगर थाना में 30 सितंबर को गीता नामता ने अपने पति विशाल शांडिल की हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के उद्भेदन के लिए एसएसपी डा. एहतशाम वकारिब के निर्देश पर नगर डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
मजदूरी के पैसे के बदले खिलाता था मुर्गा-दारू
जांच में सामने आया कि विशाल शांडिल, कार्तिक नामता और रवि कुंटिया, चरन हांसदा के लिए काम करते थे। पुलिस के मुताबिक चरन मजदूरी का काम करवाता था और कई बार मजदूरी के बदले पैसे नहीं देता था। इसके स्थान पर मजदूरों को मुर्गा-दारू पिला देता था। इसी मजदूरी के पैसे के हिसाब को लेकर 25 सितंबर को चरन हांसदा और विशाल शांडिल के बीच मारपीट भी हुई थी।
इसके बाद 27 सितंबर की शाम चरन हांसदा ने विशाल को शराब पिलाने के बहाने बुलाया। कार्तिक नामता और रवि कुंटिया के साथ उसे स्वर्णरेखा नदी के पानी टंकी के पास ले जाया गया।
आरोप है कि वहां तीनों ने विशाल पर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया गया। पुलिस अब मामले में मुख्य आरोपित चरन हांसदा की तलाश कर रही है।
