Move to Jagran APP

मैं मायके चली जाऊंगी में चाईबासा के पुनित, ऐसी है कहानी

सोनी टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक मैं मायके चली जाऊंगी में चाईबासा शहर के पुनित दाहिमा भी हैं। वे कई धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

By Edited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 02:20 PM (IST)
मैं मायके चली जाऊंगी में चाईबासा के पुनित, ऐसी है कहानी
मैं मायके चली जाऊंगी में चाईबासा के पुनित, ऐसी है कहानी

जेएनएन, जमशेदपुर। सोनी टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'मैं मायके चली जाऊंगी' में पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर के पुनित दाहिमा भी अभिनय कर रहे हैं। वे इस धारावाहिक के क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं। पुनित शहर में प्रतिष्ठित कारोबारी ललित शर्मा के पुत्र हैं। उन्होंने एक महिला वकील के दामाद की भूमिका निभाई है। पुनित ने लगभग आधा दर्जन से अधिक धारावाहिकों में ऑन द स्क्रीन और ऑफ द स्क्रीन कार्य किया है। पुनित 10वीं की पढ़ाई के बाद पुणे शहर चले गए। वहां बी.कॉम की पढ़ाई वाडिया कॉलेज से की।

loksabha election banner

इसके बाद मास मीडिया की पढ़ाई करने के बाद सावधान इंडिया के शो में असिस्टेंट क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में कार्य किए। उसी दौरान बालाजी कंपनी में इंट्री का मौका मिला। फिर सोनी टीवी के शो छनछन में अनुभव लेने के लिए निश्शुल्क काम किया। काफी संघर्ष के बाद बालाजी से कुमकुम भाग्य में कार्य करने मौका मिला। इस शो को टीवी पर आने के लिए पांच महीना इंतजार करना पड़ा। वे कुछ समय के लिए जी टीवी पर लाजवंती धारावाहिक में कार्य किए। स्टार प्लस के जाना नहीं इस दिल से दूर के बाद फिर से कुमकुम भाग्य में तीन माह कार्य करने मौका मिला। स्टार प्लस के एक आस्था ऐसी भी में पोस्ट क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में कार्य किया। वहीं कलर्स की बेलन वाली बहू में चार माह काम करने मौका मिला। अब सोनी टीवी के नए शो मैं मायके चली जाऊंगी में दो तरह की भूमिका अदा कर रहे हैं। यह शो सोनी पर रात 8.30 बजे प्रसारित होता है।

ऐसी है कहानी
पुनित के अनुसार मैं मायके चली जाऊंगी में चार कैरेक्टर हैं। यह एक घरेलू कहानी है। लड़के वाले का परिवार बहुत संस्कारी है। लड़की की मां फेमस डिवोर्स लॉयर है। तीन में से दो का तलाक करवा कर घर में बैठा चुकी हैं। छोटी बेटी के साथ पुनित की शादी हो चुकी है। लेकिन मां हर बात में परिवार के मामले में दखल देती है। इस थीम पर स्टोरी आगे बढ़ती है।

मुंबई एक माया नगरी है। वहां हर व्यक्ति सफल नहीं होता। लेकिन यहां जो सफल होता है वह काफी आगे बढ़ता है। मुंबई जितना लेती है, उससे कई गुना देती है।
- पुनित दाहिमा, अभिनेता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.