CRISTMAS : मैक्सिको की महिला के नाम पर बना टेल्को का लुपिता चर्च Jamshedpur News
CRISTMAS. टेल्को के लुपिता चर्च में एक साथ 1200 लोग प्रार्थना कर सकते हैं। इस चर्च से कुल 400 परिवार जुड़े हुए हैं। लेडी ग्वादा लुपे के नाम पर इस चर्च का नाम लुपिता चर्च रखा गयााा।
जमशेदपुर, जासं। सेंट लुपिता चर्च टेल्को के भवन का निर्माण कार्य 1972 में शुरू हुआ था। इसी साल इस चर्च का हॉल बनकर तैयार हो गया था, लेकिन पूरा चर्च भवन 2006 में बनकर तैयार हुआ।
मैक्सिको की महिला ग्वादा लुपे की माता मरियम का लोगों ने 1511 में दर्शन पाया था। लेडी ग्वादा लुपे के नाम पर ही इस चर्च का नाम लुपिता चर्च रखा गया। इस चर्च में एक साथ 1200 लोग प्रार्थना कर सकते हैं। इस चर्च से कुल 400 परिवार जुड़े हुए हैं। इसमें केवल ङ्क्षहदी व अंग्रेजी में ही प्रार्थना होती है।
- क्रिसमस आम लोगों का त्योहार है। इसमें दूसरे धर्म के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। शांति और संदेश के साथ इस वर्ष हम जमशेदपुर की तरक्की की कामना प्रभु यीशु और माता मरियम से करेंगे।
फादर रिचर्ड मिरांडा
प्रारंभ हो गया कैरोल, सज गया चर्च
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां क्रिसमस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे चर्च को लाइट से सजा दिया गया है और कैरोल गाना भी शुरू हो गया है। टेल्को यूथ विंग के द्वारा टेल्को पल्ली प्रांत बिरसानगर, घोड़ाबांधा क्षेत्र या गु्रप प्रत्येक लोगों के घर जा रहा है। मसीह के आगमन का संदेश फैलाया जा रहा है। यूथ विंग में ब्रदर जॉन पूर्ति, एरिया लीडर सेंटर थॉमस के अलावा विमल, प्रिसका, जैसो, डारिन, नेलशन, निहारिका, आशीष सहित कई सदस्य प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दे रहे हैं।