Move to Jagran APP

Jamshedpur News : 20 और 21 हजार में बिके भगवान बालाजी के दो लड्डू

टेल्को बिरसानगर स्थित श्री लक्ष्मी गणेश मंदिर प्रांगण में आंध्रा समिति ईस्ट जोन द्वारा आयोजित श्रीनिवास कल्याणम महोत्सव का समापन रविवार को हो गया। अंतिम दिन कल्याण के अलावा भगवान बालाजी के दो बड़े लड्डू की नीलामी की गई। इसे भक्तों ने 20 व 21 हजार में खरीदा।

By Jagran NewsEdited By: Uttamnath PathakPublished: Mon, 28 Nov 2022 12:33 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 12:33 AM (IST)
Jamshedpur News : 20 और 21 हजार में बिके भगवान बालाजी के दो लड्डू
भगवान बालाजी के दो बड़े लड्डू के नीलामी के दौरान उपस्थित भक्त।

जासं, जमशेदपुर : टेल्को बिरसानगर स्थित श्री लक्ष्मी गणेश मंदिर प्रांगण में आंध्रा समिति ईस्ट जोन में आयोजित श्रीनिवास कल्याणम महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। चार दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन श्री श्रीनिवास कल्याणम के अलावा भगवान के बड़े लड्डू की नीलामी विशेष आकर्षण रहे। इन लड्डूओं को तिरुपति से आए पुरोहितों ने तैयार किया था। यह एक विशेष प्रकार का प्रसाद थी। दो लड्डूओं की नीलामी मुख्य पुजारी द्वारा की गई। इसमें भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। पहली लड्डू की बोली अधिकतम 21 हजार तो दूसरी लड्डू की बोली अधिकतम 20 हजार रुपए लगी। ये दोनों लड्डू तीन-तीन किलो के थे। इससे पहले रविवार को धार्मिक कार्यक्रम अभिषेकम, तोमल सेवा, सहस्त्रनामा अर्चना से प्रारंभ हुई। इसके बाद रविवार को भी कल्याणम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान बालाजी श्रीदेवी और भूदेवी संग विवाह बंधन में बंधे। कई गणमान्य लोगों ने बालाजी के दरबार में हाजिरी लगाई। भगवान बालाजी को अर्पित जल से श्रद्धालुओं को शुद्ध किया गया। वहीं, भगवान बालाजी व उनकी पत्नी भूदेवी और श्रीदेवी को रक्षासूत्र बांधा गया। इस दौरान दोपहर और रात में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। रात में पुरोहितों को सम्मान के साथ विदाई दी गई। कार्यक्रम के अंतिम दिन एडीएल सोसाइटी कदमा, बिष्टुपुर राम, कदमा आंध्र समिति, आंध्र एसोसिएशन, सोनारी आंध्र समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी शिरकत की।

loksabha election banner

प्रसाद वितरण में आगे रही महिला मंडली

श्री श्रीनिवास कल्याणम में आंध्र समिति ईस्ट जोन की महिला मंडली के सदस्यों ने सराहनीय भूमिका अदा की। सदस्यों ने जहां पूजा पाठ को विधि-विधान से संपन्न कराने में सहयोग किया। वहीं प्रसाद वितरण में महिला मंडली के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पांच स्टाल में सारे के सारे महिला मंडली के सदस्यों ने लोगों को प्रसाद वितरण के उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.