विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैंट-शर्ट उतरवा कर लूट लिए एक लाख, विरोध करने पर पीटा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 13 Aug 2017 03:11 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 03:54 PM (IST)

लुटेरों ने भाजपा कार्यकर्ता सुमित अग्रवाल के पैंट-शर्ट उतरवा उनसे एक लाख रुपये लूट लिए।

पैंट-शर्ट उतरवा कर लूट लिए एक लाख, विरोध करने पर पीटा
पैंट-शर्ट उतरवा कर लूट लिए एक लाख, विरोध करने पर पीटा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर लुटेरों ने भाजपा कार्यकर्ता सुमित अग्रवाल के पैंट-शर्ट उतरवा उनसे एक लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने ब्लेड और धारदार हथियार से शरीर पर जगह-जगह प्रहार कर घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर लुटेरे वहां से भाग निकले। शहर में लूट की घटनाएं तो होती रहती हैं, लेकिन पैंट-शर्ट उतरवा कर घटना को अंजाम देने की यह पहली घटना है।

घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने सुमित अग्रवाल को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया। घटना चिन्मया स्कूल बजरंग अखाड़ा के पास हुई। लुटेरों की संख्या पांच थी। सुमित साकची भाजपा मंडल के कार्यकर्ता हैं। जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है उसे पुलिस संदेहास्पद मान रही है। पुलिस ने पैट-शर्ट को घटनास्थल से कुछ दूरी पर झाड़ी से बरामद कर लिया है।

साकची निवासी सुमित अग्रवाल की साकची में इलेक्टिकल दुकान है। सुमित के अनुसार, वे आदित्यपुर के व्यापारी को तकादा कर बिष्टुपुर जी टाउन क्लब की ओर गए थे। वहां से लौटने के दौरान एक जगह उन्होंने स्कूटर को रोका। तभी चार-पांच की संख्या में चेहरा ढके लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया। 

यह भी पढ़ेंः झारखंड में नक्सलियों ने की दंपति की हत्या

यह भी पढ़ेंः लोहरदगा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार हिरासत में