हादसे से सबक : टाटा स्टील कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा कार्ड Jamshedpur News
टाटा स्टील कंपनी में साढ़े 13 हजार कर्मचारी करते हैं काम जीपीएस लगा कार्ड बताएगा कर्मचारियों की अद़यतन स्थिति।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। टाटा स्टील के सभी कर्मचारियों को जल्द ही एक सुरक्षा कार्ड मिलेगा। इसमें लगे ग्लोबल पॉजिशिनिंग सिस्टम (जीपीएस) से हर कर्मचारी की जानकारी कंपनी प्रबंधन को मिलती रहेगी। गुरुवार को प्रबंधन ने इसकी जानकारी टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व को दी है।
टाटा स्टील कंपनी में बीते कुछ माह में कई ऐसी दुर्घटनाएं हुई हैं जिसमें कर्मचारी की मौत हो गई और प्रबंधन को इस बात की जानकारी देर से मिली। ऐसे में कंपनी प्रबंधन सभी कर्मचारियों को अब सुरक्षा कार्ड देने की तैयारी कर रहा है, जिसकी मदद से कंपनी प्रबंधन हर एक कर्मचारी की वर्तमान स्थिति पर नजर रख सकेगा।
कंपनी को रहेगी पल-पल की जानकारी
संबंधित कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र के अलावा ड्यूटी के दौरान कहां-कहां गया। कैंटीन में कितना समय बिताया। इसकी भी जानकारी अब कंपनी प्रबंधन को सैंट्रेलाइज्ड रूप से मिलती रहेगी। हालांकि, बैठक में यूनियन नेतृत्व ने सवाल उठाया कि पहले ठेका कर्मचारियों को रिस्ट बैंड के रूप में घड़ी दी गई जो उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी देती है। वहीं, कोरोना को देखते हुए इसके बाद कंपनी प्रबंधन सुरक्षा एप बना रहा है।
यूनियन के शीर्ष नेतृत्व ने उठाया सवाल
ऐसे में यूनियन के शीर्ष नेतृत्व ने सवाल उठाया कि कंपनी प्रबंधन एक जैसे सुरक्षा उपकरणों पर लगातार पैसे क्यों खर्च कर रहा है। इससे कंपनी का उत्पादन लागत भी बढ़ रहा है। ऑनलाइन बैठक में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (एचआरएम) सुरेश दत्त त्रिपाठी व ग्रुप चीफ आइआर जुबिन पालिया सहित यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरङ्क्षवद पांडेय व महासचिव सतीश कुमार ङ्क्षसह शामिल हुए।