Move to Jagran APP

"लाठी गोली खाएंगे, घाटहिं छठ मनाएंगे" Jamshedpur News

सरकारी पाबंदी के विरोध में जमशेदपुर में सत्याग्रह शुरू हो गया है। जमशेदपुर में सरकार के इस अविवेकपूर्ण और तुगलकी फ़रमान के विरोध में मंगलवार को सत्याग्रह अभियान की शुरुआत हो गई। भोजपुरी नवचेतना मंच के आह्वान पर सुबह से ही शहर के कई धार्मिक व सामाजिक संगठनों...

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 11:57 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 12:10 PM (IST)
"लाठी गोली खाएंगे, घाटहिं छठ मनाएंगे"। तस्वीर। जागरण

जमशेदपुर (जासं) । सरकारी पाबंदी के विरोध में जमशेदपुर में सत्याग्रह शुरू हो गया है। भोजपुरी नवचेतना मंच के अप्पू तिवारी ने कहा कि जमशेदपुर में सरकार के इस अविवेकपूर्ण और तुगलकी फ़रमान के विरोध में मंगलवार को सत्याग्रह अभियान की शुरुआत हो गई। मंच के आह्वान पर सुबह से ही शहर के कई धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए महापर्व छठ के लिए सत्याग्रह शुरू किया। मंच ने नारा दिया है  "लाठी गोली खाएंगे, घाटहिं छठ मनाएंगे"।

loksabha election banner

इसके साथ ही सत्याग्रहियों ने मानगो के स्वर्णरेखा नदी स्थित गांधी घाट पर सफ़ाई अभियान चलाया, ताकि व्रतियों को असुविधा ना हो। भोजपुरी नवचेतना मंच समेत तमाम संगठनों ने घाट पर सत्याग्रह अभियान से झारखंड सरकार और जिला प्रशासन को यह संदेश दे दिया है कि वे लोकआस्था के महापर्व पर किसी भी तरह की सरकारी पाबंदी बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंच के संस्थापक अप्पू तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार ने जाने-अनजाने में हिंदू आस्था को आहत करने का अपराध किया है।

इससे व्रतियों और श्रद्धालुओं में सरकार के विरुद्ध असंतोष और नाराजगी है। पहचान फाउंडेशन के राज गुप्ता ने भी छठ पूजा पर सरकारी पाबंदी का विरोध करते हुए इसे हिंदू आस्था पर चोट बताया। भोजपुरी नवचेतना मंच ने कहा कि यदि झारखंड सरकार गाइडलाइंस में संशोधन कर घाटों पर पर्व मनाने की छूट देगी तो उस निर्णय का स्वागत होगा। निर्णय नहीं बदलने की स्थिति में भी वे हर हाल में नदी घाट पर ही छठ महापर्व मनाएंगे। कहा कि संविधान ने धार्मिक स्वतंत्रता की आजादी दी है, सरकार उस आजादी को समाप्त करने का अपराध ना करे।  मंच ने सरकार से जरूरी व्यवस्था करने का निवेदन किया है।

इधर श्रद्धालुओं की भावना और लोकआस्था को देखते हुए मंच के संस्थापक अप्पू तिवारी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अभियान की शुरुआत की थी। अभियान को 'छठ घाट पर ही मनाएंगे चैलेंज' का नाम देकर पिछले वर्षों के छठ के तस्वीरें शेयर किए गए हैं। इस अभियान को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जमशेदपुर के लगभग पांच हजार से अधिक लोगों ने इस कैंपेन का समर्थन करते हुए सरकार से अपनी भावना स्पष्ट कर दी है।

मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर चले सफ़ाई अभियान में भोजपुरी नवचेतना मंच के अलावा पहचान फाउंडेशन समेत कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग घाटों की सफाई में जुट गए हैं। सत्याग्रह अभियान में अप्पू तिवारी, राज गुप्ता, ऋषभ सिंह, रत्नेश सिंह, विशु सिंह, उज्ज्वल तिवारी, आयुष सिंह, अक्षय कुमार, मुन्ना कुमार, विक्की प्रसाद, निर्मल कुमार समेत अन्य का सक्रिय योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.