Move to Jagran APP

भड़के केयू के कर्मचारी, कहा- ग्रेड पे व कृतकारी भत्ता दिलवाएं या पद छोड़े संघ के पदाधिकारी Jamshedpur News

कोल्हान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय संघ के पदाधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे या तो अब ग्रेड पे व कृतकारी भत्ता दिलवाएं या फिर अपने-अपने पद छोड़े। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया है। इस कारण अब संघ के पदाधिकारियों को भी कोसने लगे हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 11:31 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 11:31 AM (IST)
भड़के केयू के कर्मचारी, कहा- ग्रेड पे व कृतकारी भत्ता दिलवाएं या पद छोड़े संघ के पदाधिकारी Jamshedpur News
भड़के केयू के कर्मचारी, कहा- ग्रेड पे व कृतकारी भत्ता दिलवाएं या पद छोड़े संघ के पदाधिकारी। जागरण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । कोल्हान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय संघ के पदाधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे या तो अब ग्रेड पे व कृतकारी भत्ता दिलवाएं या फिर अपने-अपने पद छोड़े। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया है। इस कारण अब संघ के पदाधिकारियों को भी कोसने लगे हैं। संघ के पदाधिकारियों को कर्मचारियों की ओर से स्पष्ट रूप से या बता दिया गया है कि वे एक सप्ताह के अंदर इन मामलों को लेकर बैठक बुलाएं और प्रभावी रणनीति तैयार करने की हिम्मत दिखाएं। अन्यथा अपना पद छोड़ दें। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले पांच सालों से इस मामले को लेकर आंदोलन के नाम पर ज्ञापन, पत्राचार होता रहा है, लेकिन कोई प्रभावी आंदोलन नहीं हो पाया।

loksabha election banner

संघ के पदाधिकारियों पर मात्र औपचारिकता पूरी करने का आरोप लगाया गया है। सिंडिकेट में भी कर्मचारियों के ये प्रमुख उठ नहीं पाई, क्योंकि शिक्षकों को अपनी ही पड़ी है। राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को जहां एसीपी, एमएसीपी एवं ग्रेड पे का लाभ मिल रहा है, वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय के कर्मियों को यह लाभ नहीं मिल रहा है। इसे लेकर कर्मचारियों में असंतोष की भावना बढ़ रही है। कर्मचारी नेता विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से मिलकर आते हैं और आश्वासन पाकर संतुष्ट हो जाते हैं।  कई कर्मचारी अब सेवानिवृत्त होने के कगार पर है, इस कारण वे और ज्यादा चिंतित है।

कर्मचारियों की सब्र का बांध टूट चुका है। कृतकारी व ग्रेड पे को लेकर सिंडिकेट में बात नहीं उठने से कर्मचारी खासे नाराज है। मामले को लेकर जल्द ही बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। - विश्वंभर यादव, प्रक्षेत्रीय सचिव, झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ सह सीनेट सदस्य कोल्हान विश्वविद्यालय।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.