Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केयू का चौथा दीक्षा समारोह आज, मिलेंगे 38 गोल्ड मेडल

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 12 Mar 2019 09:03 AM (IST)

    कोल्हान विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षा समारोह मंगलवार को टाटा का

    केयू का चौथा दीक्षा समारोह आज, मिलेंगे 38 गोल्ड मेडल

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षा समारोह मंगलवार को टाटा कॉलेज चाईबासा के बहुद्देशीय भवन में सुबह के 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि ं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उपस्थित रहेंगी। वे 10:30 बजे पहुंचेंगी और 7.5 करोड़ से बने भवन का उद्घाटन भी करेंगी। दीक्षा समारोह को लेकर सोमवार को कुलपति प्रोफेसर डॉ. शुक्ला माहांती समेत विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारियों ने अंतिम तैयारी की समीक्षा की। दीक्षा समारोह को लेकर रिहर्सल भी किया गया। शैक्षणिक शोभा यात्रा में शामिल होकर सारे पदाधिकारी , सिंडिकेट व सीनेट सदस्य मंडप तक गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. एके झा ने बताया कि छात्रों के बैठने की व्यवस्था पूरी हो गई। सीटिंग एरेंजमेंट का कार्य पूरा हो गया है। समारोह को विद्यार्थियों को देखने में कोई दिक्कत न हो तो 05 एलइडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। प्रॉक्टर ने बताया कि टाटा कॉलेज चाईबासा के बास्केट बॉल ग्राउंड के सामने राज्यपाल का परंपरागत स्वागत होगा। यहीं पर स्वागत तोरणोद्वार बनाया गया है। यहीं से जनजातीय भाषा विभाग के 250 विद्यार्थी राज्यपाल का पारंपरिक स्वागत करेंगे।

    2407 में से 1743 विद्यार्थियों ने लिया परिधान : दीक्षा समारोह के लिए विद्यार्थियों के परिधान वितरण की तिथि सोमवार को समाप्त हो गई। कुल 1743 विद्यार्थियों ने परिधान 400 रुपये जमा कर प्राप्त किया। इस समारोह के लिए 2407 ने छात्रों ने निबंधन कराया था। परिधान कमेटी के संयोजक डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से 10 बजे तक सीनेट व सिंडिकेट सदस्यों के बीच परिधान वितरण किया जाएगा।

    केएमपीएम की नेहा को मिलेगा बेस्ट ग्रेजुएट का अवार्ड : वर्ष 2017 में इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी की छात्रा नेहा कुमारी को कोल्हान विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षा समारोह में बेस्ट ग्रेजुएट का सम्मान मिलेगा। केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज की इस छात्रा को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जो सर्वोच्च थे। इस समारोह में यूजी, पीजी, बीएड, बीटेक, एमबीए, लॉ, बीडीएस के 38 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिलेगा।

    इनको मिलेगा गोल्ड मेडल :

    पीजी 2017

    टॉपर्स का नाम - विषय - कॉलेज

    1. पूर्णिमा कुमारी रजक - एंथ्रोपोलॉजी - पीजी विभाग केयू

    2. नरोत्तम महतो -बाग्ला - को-ऑपरेटिव कॉलेज

    3. तापस कुमार महतो - बाग्ला - को-ऑपरेटिव कॉलेज

    4. कृतिका कुमारी - बॉटनी - पीजी विभाग

    5. पुष्पा कुमारी महतो - केमेस्ट्री - पीजी विभाग केयू

    6. एफ नुजहत - कॉमर्स - करीम सिटी कॉलेज

    7. सुमित गुप्ता - इकोनॉमिक्स - को-ऑपरेटिव कॉलेज

    8. प्रिया कुमारी - इंग्लिश - को-ऑपरेटिव कॉलेज

    9. प्रियंका मजूमदार -जियोग्राफी - वर्कर्स कॉलेज

    10. मोनाली नायक - जियोलॉजी - पीजी विभाग केयू

    11. अंजू कालिंदी - हिंदी - जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर

    12. ज्योति भारती - हिंदी - जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर

    13. शाहीन परवीन - इतिहास - ग्रेजुएट कॉलेज

    14. दिलदार पूर्ति - हो - पीजी विभाग केयू

    15. अमृता - होमसाइंस - पीजी विभाग केयू

    16. शर्मिला कुमारी - कुड़माली - पीजी विभाग केयू

    17. मामोनी पाइताडी - मैथमेटिक्स - ग्रेजुएट कॉलेज

    18. पार्वती मंजरी मोहंता - ओड़िया - टाटा कॉलेज चाईबासा

    19. प्रियंका महतो - फिजिक्स - को.ऑपरेटिव कॉलेज

    20. स्वाति कुमारी - पॉलिटिकल साइंस ग्रेजुएट कॉलेज

    21. नगमा परवीन - साइकोलॉजी - ग्रेजुएट कॉलेज

    22. संजीता कुमारी गुप्ता - संस्कृत - पीजी विभाग केयू

    23. कालीपदा माझी - संथाली - पीजी विभाग केयू

    24. विवेक कुमार - सोशियोलॉजी - पीजी विभाग केयू

    25. तरन्नुम बेगम - उर्दू - करीम सिटी कॉलेज

    26. तानिया सिंह - जूलॉजी - को- ऑपरेटिव कॉलेज

    -------------

    स्नताक 2017 फाइनल

    1. चंचला भकत - हिदी - एलबीएसएम कॉलेज

    2. देविका सिंह - साइकोलॉजी - करीम सिटी कॉलेज

    3. स्वाति कुमारी - एकाउंट - एबीएम कॉलेज

    4. आरिफा कहकशा - मैथमेटिक्स - करीम सिटी कॉलेज

    5. नेहा कुमारी - इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी - मिसेज केएमपीएम कॉलेज

    -----------

    बेस्ट ग्रेजुएट : नेहा कुमारी - इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी - मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज

    बीडीएस : ओइशी चटर्जी - अवध डेंटल कॉलेज

    लॉ 2016 : प्रभात कुमार - एलएलबी को- ऑपरेटिव लॉ कॉलेज

    लॉ 2017 : रश्मि रेखा चातोंबा- एलएलबी को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज

    -------

    एमबीए - जयश्री दास - एनएसआइबीएम

    ----------

    बीएड : गीताजलि वर्मा - बीएड इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन

    बीटेक : सुष्मिता कुमारी - बीटेक चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज