कोल्हान में प्रदूषण का हाई अलर्ट: दीपावली की रात आसमान में छाया बारूदी धुआं, जमशेदपुर में AQI ने तोड़े रिकॉर्ड
दीपावली की आतिशबाजी और औद्योगिक उत्सर्जन के कारण कोल्हान प्रमंडल की वायु गुणवत्ता गंभीर रूप से बिगड़ गई है, जमशेदपुर और आदित्यपुर में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)
HighLights
दीपावली रात जमशेदपुर AQI 285, आदित्यपुर 325 दर्ज हुआ।
प्रदूषण पिछले तीन वर्षों से 18-22% अधिक रहा।
पटाखे (38%) और औद्योगिक उत्सर्जन (32%) प्रमुख कारण हैं।
जासं, जमशेदपुर। अक्टूबर के मध्य से बदलते मौसम और दीपावली की रात हुई ताबड़तोड़ आतिशबाजी ने पूरे कोल्हान प्रमंडल की आबोहवा को बिगाड़ कर रख दिया है।
सैटेलाइट मॉनिटरिंग के अनुसार, सामान्य दिनों में संतोषजनक या मध्यम रहने वाली हवा दीपावली और उसके अगले दिन बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है।
विशेषकर औद्योगिक व घनी आबादी वाले क्षेत्र होने के कारण आदित्यपुर और जमशेदपुर इस प्रदूषण की मार सबसे अधिक झेल रहे हैं।
पिछले तीन वर्षों की तुलना में 22% अधिक प्रदूषण
इस वर्ष दीपावली के दौरान वायु प्रदूषण पिछले तीन वर्षों के मुकाबले काफी अधिक दर्ज किया गया है।
- वर्ष 2021 (दीपावली): 265 AQI (खराब)
- वर्ष 2022 (दीपावली): 242 AQI (खराब)
- वर्ष 2023 (दीपावली): 228 AQI (खराब)
- वर्ष 2024 (दीपावली): 278 AQI (खराब)
- इस वर्ष (दीपावली पीक): जमशेदपुर में 285 और आदित्यपुर में 325 (अति खराब) दर्ज किया गया।
आंकड़ों के मुताबिक, इस बार आतिशबाजी और औद्योगिक धुएं के कारण हवा पिछले तीन वर्षों की तुलना में 18 से 22 प्रतिशत अधिक प्रदूषित रही।
दीपावली से पहले 10 दिनों का AQI ट्रेंड
प्रदूषण का स्तर दीपावली से पहले ही धीरे-धीरे बढ़ने लगा था:
- 22 अक्टूबर: 92 (संतोषजनक)
- 24 अक्टूबर: 108 (मध्यम)
- 26 अक्टूबर: 124 (मध्यम)
- 28 अक्टूबर: 138 (मध्यम)
- 30 अक्टूबर: 158 (मध्यम)
- दीपावली पूर्व संध्या: 172 (मध्यम से खराब)
- दीपावली की रात (पीक): 285 (खराब श्रेणी)
- दीपावली का अगला दिन (सोमवार): 208 (खराब श्रेणी बरकरार)
कोल्हान के चार प्रमुख शहरों की स्थिति
- जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम): दीपावली पूर्व वायु गुणवत्ता 120-159 (मध्यम) रही, जो दीपावली की रात उछलकर 230-285 (खराब) पर पहुंच गई। सोमवार को भी यह 175-210 के बीच बनी रही।
- आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां): दीपावली पूर्व 140-175 (मध्यम) से शुरू होकर दीपावली की रात यह 270-325 (बहुत खराब) तक जा पहुंची और अगले दिन भी 215-250 के बीच बनी रही।
- सरायकेला: यहां दीपावली पूर्व हवा 95-120 (संतोषजनक) थी, जो रात में 145-185 (मध्यम) तक पहुंची।
- चक्रधरपुर: दीपावली पूर्व 85-110 (संतोषजनक) से बढ़कर दीपावली की रात 130-170 (मध्यम) दर्ज की गई।
माइक्रो डेटा: जमशेदपुर और आदित्यपुर के सबसे प्रदूषित क्षेत्र
जमशेदपुर क्षेत्र
- साकची बाजार: दीपावली रात 285 | सोमवार 198
- मानगो: दीपावली रात 280 | सोमवार 205 (ट्रैफिक और धूल कण का प्रभाव)
- गोलमुरी: दीपावली रात 274 | सोमवार 190
- बिष्टुपुर: दीपावली रात 262 | सोमवार 182
- कदमा-सोनारी: दीपावली रात 235 | सोमवार 165
- टेल्को: दीपावली रात 195 | सोमवार 142 (यहां हरियाली/ग्रीन कवर के कारण स्थिति थोड़ी बेहतर रही।)
आदित्यपुर क्षेत्र
- इंडस्ट्रियल एरिया (फेज 1 से 4): दीपावली रात 325 | सोमवार 250 (औद्योगिक और बारूदी धुएं का डबल अटैक)
- एस-टाइप / आरआईटी मोड़: दीपावली रात 295 | सोमवार 218
- गम्हरिया: दीपावली रात 288 | सोमवार 210
घंटेवार पीएम 2.5 का खतरनाक कर्व
हवा में घुले अति-सूक्ष्म कणों (PM 2.5) का स्तर घंटे-दर-घंटे इस प्रकार बदला (सुरक्षित स्तर 15 और राष्ट्रीय मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है):
- शाम 06:00 बजे: 85 माइक्रोग्राम/घन मीटर
- रात 09:00 बजे: 195 माइक्रोग्राम/घन मीटर (पटाखों से तीव्र उछाल)
- रात 12:00 बजे (आधी रात पीक): 380 माइक्रोग्राम/घन मीटर (निर्धारित मानक से 6 गुना अधिक!)
- तड़के 04:00 बजे: 290 माइक्रोग्राम/घन मीटर (स्मॉग की मोटी परत)
- सुबह 08:00 बजे: 210 माइक्रोग्राम/घन मीटर
- दोपहर 12:00 बजे (सोमवार): 145 माइक्रोग्राम/घन मीटर (धूप खिलने के बाद धुएं का बिखराव)
प्रदूषण के प्रमुख कारण
- 38% - पटाखों और बारूदी धुआं
- 32% - औद्योगिक इकाइयों की चिमनियों से उत्सर्जन
- 18% - वाहनों का धुआं (ऑटोमोबाइल)
- 12% - सड़क की उड़ती धूल व अन्य स्थानीय कारक
चिकित्सकों के अनुसार, पीएम 2.5 (2.5 माइक्रोमीटर से छोटे अति-बारीक कण) सांस के जरिए सीधे फेफड़ों और रक्त नलिकाओं में पहुंचकर दमा, हृदय और सांस के रोगियों के लिए प्राणघातक बन सकते हैं। वहीं पीएम 10 आंखों, नाक और गले में जलन पैदा करता है।
प्रशासन और पर्यावरणविदों ने लोगों से अपील की है कि वे बढ़ते प्रदूषण के इस दौर में मॉर्निंग वॉक के दौरान सावधानी बरतें और संवेदनशील लोग मास्क का उपयोग करें।