Move to Jagran APP

Bakrid : जानिए जमशेदपुर की मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज का वक्त Jamshedpur News

बकरीद पर जमशेदपुर की मस्जिदों में विशेष नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया गया है। आइए जानिए किस मस्जिद में कितने बजे नमाज अदा की जाएगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 11:48 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 12:24 PM (IST)
Bakrid : जानिए जमशेदपुर की मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज का वक्त Jamshedpur News
Bakrid : जानिए जमशेदपुर की मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज का वक्त Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। ईद उल अजहा का त्योहार जमशेदपुर में 12 अगस्त को मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर की सभी मस्जिदों में सुबह बकरीद की खास नमाज अदा की जाएगी। जुमा की नमाज के बाद सभी मस्जिदों के पेश इमामों ने बकरीद की खास नमाज का वक्त मुकर्रर की। सभी मस्जिदों में तय वक्त के मुताबिक 12 अगस्त को बकरीद की नमाज होगी। दूसरी तरफ शहर में बकरीद के त्यौहार की तैयारी शुरू हो गई है। लोग कुर्बानी के लिए बकरे खरीद रहे हैं। यही नहीं नए कपड़े भी सिलवाए जा रहे हैं। ईद उल अजहा के दिन भी दोस्तों को सेवईं खिलाई जाएगी।

loksabha election banner

शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना सैयद मोहम्मद हसन रिजवी ने बताया कि बकरीद का त्यौहार अल्लाह के नबी हजरत इस्माइल की याद में मनाया जाता है। उनके वालिद नबी हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने ख्वाब देखा कि अल्लाह ने उन्हें बेटे की कुर्बानी करने का हुक्म दिया है। इसके बाद वह बेटे को लेकर मेना के मैदान में कुर्बानी के लिए पहुंचे। आंख पर पट्टी बांधकर जब वह बेटे के गले पर छुरी चला रहे थे तो अल्लाह के हुक्म से जन्नत से एक दुंबा वहां आकर लेट गया और जिब्हा हो गया। हजरत इस्माइल बच गए। अल्लाह पाक ने कुरान ए करीम में इस कुर्बानी का जिक्र करते हुए कहा कि उसने हजरत इस्माइल की कुर्बानी को एक अजीम कुर्बानी से तब्दील कर दिया।

शहर में बकरीद की नमाज का समय

  • शास्त्री नगर सलफी मस्जिद 6:15 बजे
  • बालीचेला सोनारी मस्जिद 7:45 बजे
  • सलफी मस्जिद अहले हदीस प्रोफेसर कालोनी जेकेएस कॉलेज के पास 6:10 बजे
  • अहले हदीस मस्जिद कपाली 5:45 बजे
  • अहले हदीस मस्जिद शास्त्रीनगर 6:15 बजे
  • अहले हदीस मस्जिद जुगसलाई 6:00 बजे
  • अहले हदीस मस्जिद टेल्को 6:00 बजे
  • मस्जिद ए मोहम्मदी मखदुमपुर  5:45 बजे
  • मस्जिदे अक्सा जवाहर नगर 6:20 बजे
  • जामा मस्जिद अहले हदीस जाकिर नगर 6:00 बजे
  • अहले हदीस मस्जिद कपाली 5:50 बजे
  • अबूजर गफ्फारी मस्जिद 6:15 बजे
  • मस्जिद ए रहमान साकची 6:00 बजे
  • साकची जामा मस्जिद 6:30 बजे
  • आमबागान मस्जिद साकची 8:00 बजे
  • पैगाम इस्लाम मस्जिद गुलाब बाग 7:30 बजे
  • इमाम हुसैनी मस्जिद जाकिर नगर 7:30 बजे
  • शिया जामा मस्जिद जाकिर नगर 8:00 बजे
  • मुंशी मोहल्ला मदरसा हुसैनिया 6:00 बजे
  • धतकीडीह बड़ी मस्जिद 7:45 बजे
  • धतकीडीह ईदगाह 8:00 बजे
  • आजाद नगर ईदगाह मैदान 8:30 बजे
  • मुंशी मोहल्ला मस्जिद 7:30 बजे
  • बारी मस्जिद आजाद नगर 8:00 बजे
  • जुगसलाई जामा मस्जिद 7:30 बजे
  • जुगसलाई ईदगाह 8:00 बजे (बारिश होने पर ये नमाज कादरी मस्जिद में होगी)
  • टेल्को बडी मस्जिद 7:30 बजे
  •  सोनारी खूंटाडीह मस्जिद 8:00 बजे
  • बर्मामाइंस ईदगाह  7:30
  • टेल्को ईदगाह 7:30
  • भालूबासा मस्जिद 7:30 
  • गोलमुरी मस्जिद 8:00
  • माहवारी शरीफ दरगाह बागबेड़ा 8:30
  •  मकदमपुर मस्जिद 7:00
  • मकदमपुर मस्जिद दूसरी जमात 8:00
  • मस्जिद ए मेराज जुगसलाई 7:30 
  • मस्जिद ए नबीहन जुगसलाई 7:15
  • मस्जिद ए गरीब नबाज 7:00
  • जुगसलाई जामा मस्जिद 7:30 
  • अहले हदीस मस्जिद जुगसलाई 6:00
  • अहले हदीस मस्जिद टेल्को 6:00

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.