जानिए आज अपने शहर में होनेवाले प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में Jamshedpur New
अगर आप जमशेदपुर में हैं और आज होनेवाले प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में जानना चाहते हैं तो आइए जानिए कब कौन से कार्यक्रम होंगे।
जमशेदपुर, जेएनएन। Event of the day आज यानी शुक्रवार को शार्ट पिफल्म WHY ME की स्क्रीनिंग के साथ इंटरनेट एडिक्शन पर तीन दिनों के सेमिनार की शुरुआत भी होगी। आइए जानिए प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में।
इंटरनेट एडिक्शन पर तीन दिवसीय सेमिनार
बढ़ी रही आत्महत्या व इंटरनेट एडिक्शन पर मंथन के लिए देशभर से मनोचिकित्सक जुटेंगे। तीन दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन शुक्रवार को नेशनल हाइवे स्थित होटल वेव इंटरनेशनल में होगा। इसका आयोजन इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी झारखंड शाखा की तरफ से किया जा रहा है।
समय : शाम 4.45 बजे
पुस्तक विमोचन
स्थान : ग्रेजुएट कॉलेज, साकची
समय : प्रात: 11.30 बजे
प्रतिभा सम्मान समारोह
स्थान : बाल्डविन स्कूल, कदमा
समय : प्रात: 9.30 बजे
शॉर्ट फिल्म WHY Me का प्रदर्शन
स्थान : एसएनटीआइ, बिष्टुपुर
समय : शाम 5 बजे
ये है कहानी: WHY ME 15 मिनट की फिल्म है और इसमें मात्र तीन कलाकार है। घरेलू हिंसा से बच्चों पर पडऩे वाले दुष्परिणाम और उसकी बुराइयों पर बनी अंग्रेजी लघु फिल्म 'व्हाई मी' की शूटिंग झारखंड के जमशेदपुर शहर में ही हुई है। महिला सशक्तीकरण के खास मकसद से शहर के एडीएलएस सनसाइन की प्रिंसिपल इंद्राणी सिंह ने इस लघु फिल्म का निर्माण किया है। बाल कलाकार शिल्पी एडीएलएस सनसाइन स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा है। फिल्म के दो सहायक निर्देशकों में एक जमशेदपुर और एक घाटशिला के हैं। फिल्म की कहानी एक युवती की जीवन यात्रा है, जो घरेलू हिंसा का शिकार होने के बावजूद विपरीत परिस्थितियों से लड़ती है और विजयी बनती है। माता-पिता की लड़ाई का असर बच्चों पर कैसे पड़ता हैं यह भी फिल्म में दर्शाया गया है।
प्रतिभा खोज परीक्षा
स्थान : प्रेरणा टावर, बिष्टुपुर
समय : शाम 5.30 बजे
उपायुक्त का विदाई समारोह
स्थान : चैंबर भवन, बिष्टुपुर
समय : शाम 6 बजे
निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
स्थान : हिंद वेलफेयर फाउंडेशन, कदमा
समय : प्रात: 10 बजे
इंटरनेट एडिक्शन पर सेमिनार
स्थान : होटल वेब इंटरनेशनल
समय : शाम 4.45 बजे