किशोर की नग्मों पर झूमे लोग
जमशेदपुर : जमशेदपुर कलाकार मंच ने शुक्रवार को बिष्टुपुर में 'एक शाम किशोर दा के नाम' क
जमशेदपुर : जमशेदपुर कलाकार मंच ने शुक्रवार को बिष्टुपुर में 'एक शाम किशोर दा के नाम' का आयोजन किया, जिसमें किशोर कुमार के सदाबहार गानों से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। माइकल जॉन आडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में कोलकाता से आए ब्रैन डॉस ने यूं तो किशोर के कई गाने गाए, लेकिन 'एक हसीना थी, एक दीवाना था.' पर खूब तालियां बजीं। इनके अलावा बापी अधिकारी ने 'कभी होती नहीं जिसकी हार..', राजा बरुआ ने 'आंखों में काजल है..' और संजीव बनर्जी के गाने 'एक मैं और एक तू..' को भी श्रोताओं ने काफी तारीफ की। कार्यक्रम में शहर के करीब 15 पेशेवर व शौकिया गायकों ने महफिल जमाई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बेली बोधनवाला, वरिष्ठ कांग्रेसी एसआरए रिजवी छब्बन, भाजपा नेता भरत सिंह, झारखंड राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त मिथिलेश कुमार समेत कई संगीत प्रेमी उपस्थित थे।