गुरु जैसा नाही कोई देव..।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गुरु जैसा नाही कोई देव,जित मस्तक भाग सो लागा..। आदि कीर्तन गायन क
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गुरु जैसा नाही कोई देव,जित मस्तक भाग सो लागा..। आदि कीर्तन गायन कर पंजाब से आये कीर्तनी ने संगत को साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित कीर्तन दरबार में शुक्रवार को निहाल किया। यह आयोजन गुरुनानक सेवा दल द्वारा किया जा रहा है। कीर्तन दरबार के दूसरे दिन बीबी सविता कौर, भाई अजीत सिंह जी, भाई इंद्रजीत सिंह जी, भाई मनोहर सिंह जी, भाई कमलजीत सिंह जी व भाई सिमरनजीत सिंह जी ने कीर्तन गायन किया। ज्ञानी बलदेव सिंह जी ने काम, क्रोध, लोभ, मोह अहंकार आदि पांच विकारों पर व्याख्या की। गुरु गोविन्द सिंह जी के बलिदान से संगत को अवगत करवाया। इससे पूर्व शुक्रवार की सुबह साकची गुरुद्वारा से शोभा यात्रा साकची गुरुद्वारा पंडाल तक निकली। शुक्रवार की सुबह व शाम दोनों समय कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया था। सुबह के कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच वितरित किया गया। जबकि शाम को खालसा सेवा दल की ओर से संगत के बीच चाय व नाश्ता की सेवा की गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरविन्दर सिंह मंटू, मनमोहन सिंह, श्याम सिंह भाटिया, पप्पी बाबा, त्रिलोचन सिंह, हरजीत सिंह, राजविन्दर सिंह, तरनप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।