Move to Jagran APP

हसत खेलत तेरे देहुरे आइआ, भक्त करत नामा..

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : हसत खेलत तेरे देहुरे आइआ, भक्त करत नामा..। मोको तार ले रामा तार ले

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 07:38 PM (IST)
हसत खेलत तेरे देहुरे आइआ, भक्त करत नामा..

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : हसत खेलत तेरे देहुरे आइआ, भक्त करत नामा..। मोको तार ले रामा तार ले.. आदि कीर्तन गायन कर कीर्तनी जत्थों गुरुद्वारा साहिब ह्यूंप पाइप के समीप बने पंडाल में संगत को निहाल किया। मौका था शिरोमणी भगत नामदेव जी का 748वें प्रकाश उत्सव का। गुरुद्वारा साहिब ह्यूंप पाइप की ओर से यह आयोजन दुर्गा पूजा मैदान में हो रहा है। यहां तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ की समाप्ति रविवार की सुबह हुई।

loksabha election banner

पाठ की समाप्ति के उपरांत गुरुद्वारा साहिब ह्यूंप पाइप से पालकी यात्रा निकाली गई। यह पालकी यात्रा गुरुद्वारा के समीप बने पंडाल में पहुंची और वहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया गया। जिसके उपरांत हजुरी रागी जसबीर कौर के जत्थे ने कीर्तन गायन किया। होशियारपुर वाले भाई हरचरण सिंह जी ने गुरुवाणी से संगत को जोड़े रखा। वहीं ग्रंथी हरजिंदर सिंह जी ने भगत नामदेव जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। जिसका उपरांत अमृतसर से आए भाई हरमजीत सिंह जी ने मोको तार ले रामा तार ले..। कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। कीर्तन दरबार की समाप्ति के उपरांत लंगर की सेवा संगत के बीच की गई। लंगर व पंडाल की सेवा सोहन सिंह गांधी परिवार की ओर से की गई, जिसके लिए गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। वहीं लंगर की सेवा 2017 तक बुक हो चुकी है। कीर्तन दरबार में सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य संगत उपस्थित थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा के प्रधान दलवीर सिंह सहित गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह सते, मंजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, सुखवीर सिंह आदि का अहम योगदान था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.