जॉगर्स पार्क पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न
नवयुवक चेतना मंच की ओर से जॉगर्स पार्क, गोलमुरी में काली पूजा के
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Oct 2017 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 10 Oct 2017 03:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : नवयुवक चेतना मंच की ओर से जॉगर्स पार्क, गोलमुरी में काली पूजा के लिए भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यहा पंडाल निर्माण का काम प्रारंभ किया गया। मंच की ओर से 2004 से लगातार पूजा का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष गौरव कुशवाहा ने बताया कि इस वर्ष काल्पनिक मंदिर का पंडाल बनेगा। पंडाल का उद्घाटन 18 अक्टूबर को होगा। 19 को पूजा के बाद महाभोग का वितरण किया जाएगा। भूमि पूजन के अवसर पर मंच के मुख्य संयोजक अप्पू तिवारी, मंटु तिवारी, पप्पू उपाध्याय, गौरव कुशवाहा, विक्रम पंडित, रत्नेश सिंह, कुमार सौरव, ऋषि पाडेय, ऋषभ सिंह, सरोज यादव, बबलू तिवारी, निरंजन तिवारी, विवेक पाडेय समेत कई सदस्य उपस्थित थे। इसकी जानकारी अंकित आनंद ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें