Move to Jagran APP

मुखे ने रेफरी की ठुड्डी पर पिस्टल की तरह सटाया माइक

साकची गुरुद्वारा मैदान। शाम के पांच बजे। पूर्वी सिंहभूम व लोहरदगा के बीच मैच। लड़कियां मैदान पर पसीना बहा रही थी और बाहर बैठे साथी दोनों टीमों का हौसला बढ़ा रहे थे। तभी रेफरी ने एक निर्णय मेजबान पूर्वी सिंहभूम के खिलाफ क्या दिया बेचारे रेफरी की शामत ही आ गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 07:17 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 07:17 AM (IST)
मुखे ने रेफरी की ठुड्डी पर पिस्टल की तरह सटाया माइक
मुखे ने रेफरी की ठुड्डी पर पिस्टल की तरह सटाया माइक

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा मैदान। शाम के पांच बजे। पूर्वी सिंहभूम व लोहरदगा के बीच मैच। लड़कियां मैदान पर पसीना बहा रही थी और बाहर बैठे साथी दोनों टीमों का हौसला बढ़ा रहे थे। तभी रेफरी ने एक निर्णय मेजबान पूर्वी सिंहभूम के खिलाफ क्या दिया, बेचारे रेफरी की शामत ही आ गई।

loksabha election banner

पूर्वी सिंहभूम कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरुमुख सिंह मुखे माइक लेकर मैदान में कूद पड़े और रेफरी के पास पहुंचकर पिस्टल सटाने की तरह माइक को ठुड्डी पर रख दिया। रेफरी भी साहसी निकला। बिना टस से मस हुए मुखे का सामना किया और अपने निर्णय को सही ठहराया। लेकिन गुरुमुख इस बात को मानने को तैयार नहीं थे कि रेफरी ने सही निर्णय दिया। गुस्से से आग बबूला हो रहे गुरुमुख ने चिल्लाते हुए रेफरी को मैदान से बाहर जाने का आदेश दिया। रेफरी हक्का-बक्का रह गया। वहीं विरोधी टीम की लड़कियों का डर से बुरा हाल था। डरी-सहमी बच्चियां मैदान के एक कोने में दुबकी रही। उधर, बीच बचाव करने आए लोगों को भी मुखे के गुस्से का कोपभाजन बनना पड़ा। मुख्य रेफरी ने भी मामले को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन साहब मानने को तैयार नहीं थे। लेकिन कुछ देर बाद वे शांत हुए फिर आगे मैच शुरू हो सका। अंतत: रेफरी का फैसला सबको मानना पड़ा।

मेजबान पूर्वी सिंहभूम व लोहरदगा बने चैंपियन मेजबान पूर्वी सिंहभूम व लोहरदगा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में साकची गुरुद्वारा मैदान में संपन्न हुई राज्यस्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष व महिला वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया।

पुरुष वर्ग के फाइनल में पूर्वी सिंहभूम ने देवघर को 18-12 से हराया। बोकारो व पलामू संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। देवघर के राजू कुमार बेस्ट रेडर, पूर्वी सिंहभूम के अनीस पांडेय बेस्ट कैचर व बादल कर बेस्ट ऑलराउंडर साबित हुए।

महिला वर्ग के फाइनल में लोहरदगा ने गढ़वा को 23-13 से पराजित किया, जबकि देवघर व पलामू तीसरे स्थान पर रहे। लोहरदगा की विद्या कुमारी बेस्ट रेडर, रश्मि उरांव बेस्ट कैचर व गढ़वा की रानी तिग्गा बेस्ट को बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में राणा विनोद सिंह, एमपी सिंह, अध्यक्ष गुरुमुख सिंह मुखे, सुखदेव सिंह, जगदीश कुमार, हरविंदर सिंह मंटू, मंजीत सिंह संधू, दलजीत सिंह, तारा सिंह, जसवीर सिंह, शिवशंकर दुबे, कृष्णा राम, चिमनलाल, सतेंद्र सिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.