Move to Jagran APP

जुस्को कर्मियों को न्यूनतम 37,000 से अधिकतम 81.500 तक मिलेगी अंतरिम राशि

टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के कर्मचारियों को अंतरिम राशि के रूप में न्यूनतम 37 हजार से लेकर अधिकतम 81500 रुपये तक मिलेंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 09:10 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 09:10 PM (IST)
जुस्को कर्मियों को न्यूनतम 37,000 से अधिकतम 81.500 तक मिलेगी अंतरिम राशि
जुस्को कर्मियों को न्यूनतम 37,000 से अधिकतम 81.500 तक मिलेगी अंतरिम राशि

जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के कर्मचारियों को अंतरिम राशि के रूप में न्यूनतम 37 हजार से लेकर अधिकतम 81,500 रुपये तक मिलेंगे। बुधवार को कंपनी प्रबंधन ने एक सूची जारी कर दी है जिसमें ग्रेडवार किस कर्मचारी कितनी राशि मिलेगी, इसकी जानकारी दी गई है।

loksabha election banner

टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई, जुस्को में पहली जनवरी 2018 (48 माह) से ग्रेड रिवीजन लंबित है। कंपनी की मान्यता प्राप्त जुस्को यूनियन के चुनाव का मामला झारखंड हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में कंपनी प्रबंधन और यूनियन नेतृत्व के बीच वेतन पुर्नरीक्षण समझौते पर वार्ता नहीं हो पा रही है। जिसे देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने स्वत: ही कर्मचारियों को उनके वर्तमान बेसिक व डीए के आधार पर अंतरिम राशि भेजने का निर्णय लिया है। ऐसे में कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी प्रबंधन द्वारा दी जा रही अंतरिम राशि वर्तमान बेसिक-डीए का कितना प्रतिशत है यह उल्लेख नहीं है। लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट जानकारी दी गई है कि अंतरिम राशि को वेतन समझौता होने के बाद उनके एरियर की राशि में समायोजित कर दिया जाएगा। जुस्को कंपनी में लगभग 800 स्थायी कर्मचारी हैं जिनके खाते में सोमवार तक अंतरिम राशि का पैसा प्रबंधन भेज देगी।

किस ग्रेड के कर्मचारी को कितनी मिलेगी अंतरिम रिलीफ राशि

ग्रेड : अंतरिम रिलीफ राशि

पी-01 : 45,000

पी-02 : 46,000

पी-03 : 47,000

पी-04 : 48,000

पी-05 : 49,000

पी-06 : 50,000

पी-07 : 51,500

पी-08 : 53,000

पी-09 : 54,500

पी-10 : 56,000

पी-11 : 57,500

पी-12 : 59,500

पी-13 : 61,500

पी-14 : 63,500

पी-15 : 66,000

पी-16 : 73,000

पी-17 : 74,000

-------

जी सीरीज

जी-01 : 45,000

जी-02 : 46,000

जी-03 : 47,000

जी-04 : 48,000

जी-05 : 49,000

जी-06 : 51,500

जी-07 : 53,000

जी-08 : 54,500

जी-09 : 56,000

जी-10 : 57,500

जी-11 : 58,000

जी-12 : 59,500

----------

एच सीरीज

एच-01 : 48,000

------

टी सीरीज

टी-02 : 48,000

टी-03 : 54,000

----

के सीरीज

के-01 : 71,000

के-02 : 71,500

के-03 : 72,000

के-04 : 72,500

के-05 : 73,000

के-06 : 73,500

के-07 : 74,000

के-08 : 74,500

के-09 : 75,500

के-10 : 76,000

के-11 : 76,500

के-12 : 77,000

के-13 : 77,500

के-14 : 78,000

के-15 : 78,500

के-16 : 79,000

के-17 : 80,000

के-18 : 80,500

के-19 : 81,000

के-20 : 81,500

------------

जेएस/जेएस सीरीज ग्रेड

जेडब्ल्यू-1 : 37,000

जेडब्ल्यू-2 : 37,000

जेडब्ल्यू-3 : 37,000

जेडब्ल्यू-4 : 56,000

जेडब्ल्यू-5 : 56,000

जेडब्लयू-6 : 56,000

जेएस-1 : 71,000

जेएस-2 : 71,000

जेएस-3 : 71,000

जेएस-4 : 71,000


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.